IND vs ENG: दीपक हुड्डा को प्लेइंग 11 में ना देखकर भड़क उठे फैंस कहा- “ऋषभ की जगह मिलना चाहिए था मौका”

By Twinkle Chaturvedi On July 9th, 2022
IND vs ENG: दीपक हुड्डा को प्लेइंग 11 में ना देखकर भड़क उठे फैंस कहा- "ऋषभ की जगह मिलना चाहिए था मौका"

दीपक हुड्डाः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली हैं। इस सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 9 जुलाई को एजबेस्टन (EDGBASTON) में भारतीय समय रात 7ः00 बजे से खेला जा रहा हैं। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOSS BUTTLER) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी हैं।

भारतीय खिलाड़ी दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) भारत के लिए पिछले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया हैं। लेकिन आज टीम के बाकी खिलाड़ियों के वापस आने की वजह से उन्हें बाहर बैठना पड़ रहा हैं। फैंस इस बात से काफी ज्यादा नाराज हैं।

दीपक हुड्डा को प्लेइंग 11 में ना देखकर भड़क उठे फैंस

इंग्लैंड और भारत के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम में शुरू हो चुका हैं। आज भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI), ऋषभ पंत (RISHABH PANT), रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) और जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) की टीम में वापसी हुई हैं।

जिसकी वजह से कुछ खिलाड़ियों को टीम से ना चाहते हुए भी बाहर होना पड़ा हैं। जिसमें दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) और अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) भी शामिल हैं। दीपक हुड्डा ने पिछले कुछ टी-20 मुकाबलों में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया हैं। उन्होने आयरलैंड के खिलाफ सेंचुरी भी जड़ी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में भी उन्होने अच्छी पारी खेली थी।

लेकिन शानदार पारी के बावजूद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। जिसके वजह से सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर नाराजगी जाहिर की हैं। फैंस का कहना हैं कि दीपक हुड्डा को ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की जगह टीम में जगह दे जानी चाहिए थी।

यहां देखें फैंस के टि्वट

https://twitter.com/Rjcoming19/status/1545762471104786432?s=20&t=WqagKadi0v6_oObyXQ-OFA

https://twitter.com/abhinavkapil98/status/1545760701607989248?s=20&t=WqagKadi0v6_oObyXQ-OFA

https://twitter.com/Ranbir012/status/1545758971809918976?s=20&t=WqagKadi0v6_oObyXQ-OFA

https://twitter.com/MahiGOAT07/status/1545759140856811520?s=20&t=WqagKadi0v6_oObyXQ-OFA

Tags: ऋषभ पंत, जोस बटलर, दीपक हुड्डा, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,
Exit mobile version