IND vs ENG: “इसको यहां सिर्फ रील्स बनाने के लिए लेकर आए हैं”- युजवेंद्र चहल को आज भी नहीं मिला प्लेइंग 11 में मौका, फैंस ने रोहित पर फोड़ा बम

By Twinkle Chaturvedi On November 10th, 2022
युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहलः  टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच एडिलेड (ADELAIDE) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOSS BUTTLER) ने टॉस जीतकर आज पहले गेंदबाजी चुनी हैं यानि कि आज भारत का सबसे बड़ा लक्ष्य एडिलेड के इस मैदान में सबसे बड़ा लक्ष्य लगाने का होगा। आज भारतीय टीम अपनी वही प्लेइंग 11 के साथ उतरी हैं जो टीम पिछले मैच में थी। आज वापस से युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) को टीम में मौका नहीं मिला जिसे लेकर फैंस भड़के हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े- IND vs ENG: दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, चुनी पहले गेंदबाज़ी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

युजवेंद्र चहल को बाहर और पंत को अंदर देख भड़के फैंस

भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली हैं। अब भारत को इस गेम में शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में एंट्री मारनी होगी। आज भी भारत सेम प्लेइंग 11 के साथ उतरी हैं जो प्लेइंग 11 जिम्बाब्वे के खिलाफ नजर आई थी लेकिन फैंस इस प्लेइंग 11 से बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

युजवेंद्र चहल जो वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मैच खेलते हुए नजर नहीं आए हैं आज के पिच को देखते हुए चहल के खेलने की आशंका जाताई जा रही थी लेकिन आज भी चहल को मौका नहीं मिला हैं जिसके चलते फैंस भड़के हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही ऋषभ पंत जो पिछले मैच में खराब नजर आए थे दिनेश कार्तिक की जगह पर उन्हें रखा गया हैं जिसे लेकर फैंस अपनी भड़ास जमकर निकलाते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/satende60008319/status/1590613005976621062?s=20&t=j2mdB9QTrKD0n-_IyBRtew

https://twitter.com/CricAnna2/status/1590612832596656130?s=20&t=j2mdB9QTrKD0n-_IyBRtew

https://twitter.com/Ankit2809Ankit/status/1590609236492685314?s=20&t=j2mdB9QTrKD0n-_IyBRtew

Tags: ऋषभ पंत, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम इंग्लैंड, युजवेंद्र चहल, रोहित शर्मा,
Exit mobile version