IND vs SL: "पिच की घास देखकर दिमाग भी घास चरने चला गया"- बिश्नोई की जगह अश्विन के बेतुके सिलेक्शन को लेकर जमकर भड़के फैंस
IND vs SL: "पिच की घास देखकर दिमाग भी घास चरने चला गया"- बिश्नोई की जगह अश्विन के बेतुके सिलेक्शन को लेकर जमकर भड़के फैंस

रवि बिश्नोईः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत (INDIA) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच 6 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया हैं।

आज भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतरी हैं। रविचंद्रन अश्विन (R. ASHWIN) जैसे दिग्गज खिलाड़ी को फाइनली एशिया कप में एक गेम खेलने का मौका मिला हैं। लेकिन उन्हें जगह रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) की जगह पर मिली जिससे फैंस काफी ज्यादा नाराज हो गए हैं।

रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 में ना देखकर भड़के फैंस

पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद यहां से हर मुकाबला भारत के लिए जीतना अहम हैं। आज श्रीलंका के खिलाफ भारत 1 बदलाव के साथ उतरी हैं। पिछले मैच के स्टार रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) आज प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह पर रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN)  को आज जगह मिली हैं।

अश्विन को प्लेइंग 11 में जगह आज मैदान में घास को लेकर मिली हैं ताकि वो बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ अपना कहर बरपा सकें। रवि बिश्नोई का जिस तरह से पिछला मुकाबला गया था उस हिसाब से बिश्नोई को बाहर रखना नहीं बनता था।

युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) पिछले तीनों मैचों में उतने ज्यादा शानदार नजर नहीं आए, उनकी जगह पर अश्विन को जगह मिल सकती थी। सोशल मीडिया भी फैंस इस अश्विन के आने से खुश तो हैं। लेकिन रवि  बिश्नोई के बाहर रहने से नाराज नजर आ रहे हैं।

यहां देखें ट्विट