गुजरात में खेला जा रहा था फर्जी IPL, पुलिस ने रैकेट पर मारा छापा, रूस के तीन शहरों के लोग भी शामिल

By Satyodaya On July 11th, 2022
गुजरात में खेला जा रहा था फर्जी IPL, पुलिस ने रैकेट पर मारा छापा, रूस के तीन शहरों के लोग भी शामिल

इन दिनों एक मामला सामने आया जो काफी हैरान कर देने वाला है। दरअसल गुजरात में फर्जी आईपीएल (IPL) चलाया जा रहा था । जिस ने रूस से भी बहुत बड़ा कांटेक्ट माना जा रहा है। गुजरात के मेहसाणा जिले के वड़नगर मैं फर्जी आईपीएल खेला जा रहा था । सट्टेबाजी में रूस के लोग भी शामिल हो चुके हैं पुलिस ने छापा मारते हुए चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है मौके पर 30 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं। इस मैच में प्रति मजदूरों को 400 रुपए भी दिए गए हैं और उन्हें मैदान में खिलाया जा रहा था।

यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा था प्रसारण

जरा सब फर्जी क्रिकेट लीग के लिए खेत को किराए पर लिया गया था जिसमें मजदूरों का प्रतिमा इसके लिए 400 रुपए दिए जाते थे। उस दौरान मजदूरों को जर्सी पहननी पड़ती थी और फर्जी एंपायर भी बनाए गए थे और ऑडियो इफेक्ट मैच के पीछे चलाया जा रहा था।

फर्जी आईपीएल को शूट करने के लिए कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया था और इसे यूट्यूब चैनल पर प्रसारण किया जा रहा था। यह फर्जी आईपीएल (IPL) CRICHEROES नाम के ऐप सेंचुरी हीटर नाम की टीम को रजिस्टर किया गया था। वही की सट्टे में पुलिस ने शोएब दावड़ा नाम के व्यक्ति ने सट्टे के पूरा मैदान तैयार किया था।

रूस के तीन शहर के लोग भी इस फर्जी सट्टे में शामिल

गुजरात में चल रहे इस फर्जी आईपीएल सट्टे में रूस के तीन शहर भी शामिल है जिसके कई सारे लोग इस जाल में फंस चुके हैं मेहसाणा पुलिस को गुप्त सूचना दी गई थी। सूचना पाकर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और 3 लाख रुपए मौके पर बरामद किए हैं। इस शहर में रूस के तीन शहर भी शामिल है टवेर, वोरोनिश, मास्को के लोग भी इस जाल में फंस चुके हैं। आपको बता दें पहले इन खिलाड़ियों का निर्देशन किया गया। इस फर्जी आईपीएल में 20-20 ओवरों का मैच होता था। इसमें पहले ही बता दिया गया था फिर कब आउट होना और कब कितने रन बनाने हैं।

इसे भी पढ़ें-Suryakumar Yadav ने खेली शानदार शतकीय पारी, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने में रह गए 1 रन पीछे

Tags: गुजरात, फर्जी आईपीएल,
Exit mobile version