अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ प्यार की खबरों के बीच ललित मोदी ने इन्हें बनाया अपनी करोड़ो की सम्पति का उत्तराधिकारी

By Tanu Chaturvedi On January 17th, 2023
ललित मोदी

आईपीएल के पूर्व चेयरमेन ललित मोदी इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। केके मोदी ट्रस्ट में चल रहे विवाद के कारण मोदी ने अस्पताल से ही अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर दिया है। आप से बता दें कि केके मोदी ट्रस्ट में माँ-बहन और मोदी के बीच मतभेद चल रहा था। इस बीच अपने ट्रस्ट का उत्तराधिकारी बनाने के लिए उन्होंने अपने बेटे रूचिर मोदी चुना है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ये खबर आई थी कि सुष्मिता सेन और ललित मोदी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही दोनों शादी कर सकते हैं, ऐसे में उत्तराधिकारी का पोस्ट करके सबको चौका दिया है।

ललित मोदी ने कही ये बात

कारोबारी समूह केके मोदी फैमिली ट्रस्ट (KKMFT) में जारी विवाद के बीच लंदन के अस्पताल में भर्ती हैं। विवादों के बीच ललित मोदी ने कहा कि ‘मेरी और मेरी बेटी की यही राय है कि ललित कुमार मोदी परिवार के कामों और ट्रस्ट के कामों का पूरा नियंत्रण अब बेटे रुचिर मोदी को सौंप देनी चाहिए।’

मोदी ने अपने बयान में बताया, ‘मैंने अपने परिवार के मामलों के नियंत्रण को बेटी आलिया के साथ बातचीत के बाद बेटे रुचिर को सौंपने का फैसला किया है। साथ ही ट्रस्ट में अपने लाभ के हितों की कमान भी बेटे को सौंपने का फैसला किया है।’

ट्रस्ट को लेकर हुआ था विवाद

ललित मोदी के ट्रस्ट में विवाद ट्रस्ट और परिवारिक सम्पत्ति पर अधिकार को लेकर था। इसमें तीन पक्ष थे, खुद ललित मोदी, उनकी पत्नी और उनका बेटा। इसको लेकर भी ललित मोदी ने बयान दिया था कि “ये कानूनी विवाद थकाऊ और कठिन है. इसे खत्म करने के लिए कई बार बातचीत हो चुकी है। हालांकि, इसके बाद भी इसका कोई अंत नजर नहीं आ रहा है। इससे मुझे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।”

 

Tags: आईपीएल, ललित मोदी, सुष्मिता सेन,
Exit mobile version