इग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ ऑलराऊंडर बेन स्टोक्स जीते हैं इस तरह की लग्जरी लाइफ, महंगी गाड़ियां साथ में कुल संपति सुन उड़ जाएंगे होश
इग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ ऑलराऊंडर बेन स्टोक्स जीते हैं इस तरह की लग्जरी लाइफ, महंगी गाड़ियां साथ में कुल संपति सुन उड़ जाएंगे होश

इंग्लैंड (ENGLAND) के स्टार ऑलराऊंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स (BEN STOKES) ने वनडे क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर दिया हैं, जिसके बाद से फैंस के बीच काफी ज्यादा निराशा छाई हुई हैं। बेन अपना आखिरी वनडे मैच आज मंगलवार 19 जुलाई को डरहम (DURHAM) में खेल रहे हैं। बेन ने तीनों फॉर्मेट में एक साथ प्रदर्शन ना कर पाने को वनडे क्रिकेट से संन्यास का कारण बताया हैं। आज हम आपको बेन स्टोक्स की कुल संपति के बारे में बताने वाले हैं।

इतनी संपति के मालिक हैं स्टार ऑलराऊंडर बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स (BEN STOKES) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अभिन्न अंग हैं, उनके सन्यास के बाद इंग्लैंड (ENGLAND) की टीम को भी काफी बड़ा झटका लगा हैं। बेन अपने देश इंग्लैंड के लिए खेलने के साथ-साथ भारत की आईपीएल (IPL) क्रिकेट लीग में भी खेलते हुए नजर आते हैं, हालांकि बेन आईपीएल के इस सीजन का हिस्सा नहीं थे। CAknowledge.com के अनुसार बेन स्टोक्स कुल 880 करोड़ रूपए की संपति के मालिक हैं। बेन स्टोक्स की सैलरी 1 मिलियन डॉलर यानि कि 8 करोड़ रूपए हैं।

बेन स्टोक्स एक लग्जरी लाइफ जीते हुए नजर आते हैं। बेन के घर की बात करें तो उनके घर की कीमत 17 करोड़ रूपए हैं, बेन ने यह घर फुटबॉलर एडम जॉन्सन से खरीदा था। बेन साथ में हीं महंगी गाडियों का शौक भी रखते हैं, बेन के पास मर्सिडिज, जीटी 63, रेंज रोवर और ऑडी सहित कई महंगी गाडियों का कलेक्शन भी हैं।

शानदार रहा हैं बेन स्टोक्स  का वनडे करियर

बेन स्टोक्स (BEN STOKES) के वनडे करियर की बात करें तो बेन ने कुल 105 वनडे मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया हैं। इन वनडे मैचों में बेन ने 2919 रन बनाने के साथ 74 विकेट भी अपने नाम किए हैं। विरोधी टीमों के आगे हमेशा से ही बेन का दबदबा जारी ही रहा हैं। बेन अपना 105वां मुकाबला आज खेल रहे हैं, उम्मीद रहेगी वो इसे यादगार बनाने में कामयाब रहे।

स्टोक्स ने वनडे किकेट को अलविदा कह दिया हैं। लेकिन बेन टेस्ट क्रिकेट में अपना योगदान देते हुए नजर आएंगे, वह टेस्ट फॉर्मेट में टीम के कप्तान हैं, आशा रहेगी की वह टेस्ट क्रिकेट में नई बुलंदियों के साथ आगे बढ़े।