ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के मैच में इन 3 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन का लोहा मनवाते हुए लहराया परचम

By Twinkle Chaturvedi On September 21st, 2022
ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के मैच में इन 3 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन का लोहा मनवाते हुए लहराया परचम, अब वर्ल्ड कप के लिए बढ़ी उम्मीदें

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तानः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) के एक्शन से पहले इंग्लैंड (ENGLAND) और पाकिस्तान (PAKISTAN) भी टी20 सीरीज में अपना दम दिखाती हुई नजर आ रही हैं। बड़े लंबे समय बाद इंग्लैंड पाकिस्तान दौरे (PAKISTAN TOUR) पर आयी हैं। इस दौरे की टी20 सीरीज का पहला मैच 20 सिंतबर को नेशनल क्रिकेट स्टेडियम कराची (NCA KARACHI) में खेला जा रहा था।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने 4 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल करते हुए 6 विकटों की जीत प्राप्त कर सीरीज में बढ़त बना ली हैं। अब हम आपको इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच के उन 3 हीरों के बारे में बताएंगे जिनके शानदार प्रदर्शन के आगे विरोधी टीम को झुकना पड़ा।

1. हैरी ब्रुक

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तानः हैरी ब्रुक

इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रुक (HARRY BROOK) अपने काऊंटी क्रिकेट के दौरान से ही अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने इसी साल 2022 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था। तब से ही वह समय-समय पर टीम के लिए योगदान देते हुए नजर आते हैं। यह हैरी की सिर्फ पांचवा टी20 इंटरनेशनल मैच था। लेकिन आज हैरी ब्रुक इंग्लैंड के जीत के और मैच के सबसे बड़े हीरो रहे हैं।

आज हैरी ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 42 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलवाई हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 168 था जो कि काबिले तारीफ हैं। हैरी पाकिस्तान के गेंदबाजों की क्लास लेते हुए नजर आए हैं। हैरी टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं। ऐसे में इंग्लैंड उनसे अपने प्रदर्शन को यहां से आगे बढ़ाने के बारे में जोर देना चाहेगी।

2. ल्यूक वुड

ल्यूक वुड (LUKE WOOD)  एक अनुभवी खिलाड़ी हैं आज वह काफी समय से काऊंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं। आज वुड ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम में अपना अंतराष्ट्रीय डेब्यू किया।  इंग्लैंड के डेब्यूडेंट गेंदबाज ने आज तीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। वुड की गेंदबाजी के चलते पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 158 रन ही बना पायी।

ल्यूक वुड ने आज अपने 4 ओवर के स्पेल में 6.00 की इकॉनमी से गेंदबाजी कर 24 रन दिए और 3 विकटें चटकाई। ल्यूक वुड ने इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज और नसीम शाह को अपना शिकार बनाया। अपने कमाल के गेंदबाजी के चलते वह मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। आज इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच के दूसरे सबसे बड़े हीरो ल्यूम वुड ही रहे हैं।

3. मोहम्मद रिजवान

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान में आज का मुकाबला पाकिस्तान जीत तो नहीं पायी। लेकिन रिजवान (RIZWAN) के बल्ले से आज हमने रिजवान के बल्ले से एक और अर्धशतकीय पारी देखी। जो कि उनके पिछले मुकाबले के मायने काफी ज्यादा शानदार थी।

आज रिजवान ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। रिजवान चाहे अपनी धीमी पारी से हो या विस्फोटक पारी से पाकिस्तान टीम के ढाल बनकर खड़े हो जाते हैं। आज रिजवान की पारी इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के मैच में एक हीरो का काम कर गई हैं।

Tags: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, मोहम्मद रिजवान, ल्यूम वुड, हैरी ब्रुक,