ENG vs IRE: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच बारिश बना विलेन, आयरलैंड ने DLS की मदद से 5 रन से जीता मैच, हुआ सबसे बड़ा उलटफेर

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) का 20वां मैच आज बुधवार यानी 26 अक्तूबर को इंग्लैंड और आयरलैंडके बीच मेलबर्न में खेला गया। दोनों टीमों का सुपर-12 में यह दूसरा मैच रहा। आयरलैंड को अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ नौ विकेट से हार मिली थी। वहीं, इंग्लैंड का भी यह दूसरा मैच था। उसने 22 अक्तूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से जीत हासिल की थी।
वहीं इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आयरलैंड की टीम 157 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड ने 14.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाये और तभी बारिश ने दस्तक दे दी और आयरलैंड ने इस मैच को 5 रन से अपने नाम कर लिया है।
आयरलैंड की पारी, 20 ओवर में 157 रन पर ऑलआउट
पॉल स्टर्लिंग के रूप में आयरलैंड को पहला झटका लगा। उन्हें मार्क वुड ने सैम करन के हाथों कैच कराया। स्टर्लिंग ने आठ गेंद पर 14 रन बनाए। उनके बाद लोर्कन टकर पवेलियन लौट गए। टकर 27 गेंद पर 34 रन बनाकर रनआउट हो गए। उन्होंने बालबर्नी के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। 103 रन के स्कोर टकर आउट हुए। इसी स्कोर पर हैरी टैक्टर आउट हो गए। वह दो गेंदों का सामना करने के बाद खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए।
उन्हें मार्क वुड ने जोस बटलर के हाथों कैच कराया। आयरलैंड की टीम एक समय 12 ओवर में दो विकेट पर 103 रन बना चुकी थी। इसके बाद टीम के बाकी बचे आठ बल्लेबाज 55 रन जोड़कर पवेलियन लौट गए। आयरलैंड के लिए कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए स्पिनर लियाम लिविंगस्टोन और तेज गेंदबाज मार्क वुड ने कहर बरपाया। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए।
इंग्लैंड की पारी, 14.3 ओवर में 105/5
158 रनो के जवाब में इंग्लैंड ने अपने चार विकेट जा;जल्दी गंवा दिए। डेविड मलान और मोईन अली ने क्रीज पर इंग्लैंड की पारी को संभाला। कप्तान जोस बटलर (00) और एलेक्स हेल्स (07) आउट हो गए। जोशुआ लिटिल ने दोनों को आउट किया। फिओन हैंड ने बेन स्टोक्स (06) को क्लीन बोल्ड कर दिया। हैरी ब्रुक 21 गेंद पर 18 रन बनाकर जॉर्ज डॉकरेल का शिकार बने।
इंग्लैंड की टीम ने 14.3 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बना लिए थे, तब बारिश आ गई। इंग्लैंड डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच रन से पीछे रह गया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, फिओन हैंड, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल।
इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।
Tags: इंग्लैंड और आयरलैंड, टी20 वर्ल्ड कप,