टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले 5वें टेस्ट से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान जमकर पसीना बहाया। विराट कोहली अभ्यास मैच में अर्धशतक लगाकर वापसी के संकेत दे दिए हैं। एजबेस्टन में 1 जुलाई से खेले जा रहे निर्णायक मुकाबले में विराट कोहली बल्ले से अहम भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन, उससे पहले कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह पुष्पा अवतार में नजर आ रहे हैं।
इंग्लैंड में दिखा Virat Kohli का पुष्पा अवतार
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कोरोन पॉजिटिव पाए जाने के बाद शुभमन गिल (Shubham Gill) को इंग्लैंड को बुलाया गया है जो रोहित शर्मा के बाहर हो जाने के बाद एजबेस्टन टेस्ट में पुजारा के साथ की पारी की। वहीं इस टेस्ट से पहले गिल विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ नेट पर जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली पुष्पा अवतार देखने को मिला है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली (Virat Kohli) और शुभमन गिल नजर आ रहें है। दोनों खिलाड़ी प्रैक्टिस से पहले बैटिंग के लिए तैयार हो रहे हैं और विराट कोहली मशहूर फिल्म ‘पुष्पा’ का सिग्नेचर पोज देते हुए दिखाई दिए।
Match Day 😎🔥#INDvsENG #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/ACcI7TRn5Q
— Troll RCB Haters (@Troll_RCBHaters) July 1, 2022
सीरीज पर होगी टीम इंडिया की नज़र
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 2021 में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सीरीज का आखिरी टेस्ट नहीं खेला जा सकता था। सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 की बढ़त बना रखी है। अगर भारत आखिरी टेस्ट जीतती है या ड्रा करा लेती है तो सीरीज अपने नाम कर लेगी। यह मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी काफी प्रमुख है।
आखिरी टेस्ट के लिए भारतीय टीम
जसप्रीत बुमराह (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
