ENG vs AFG : टी20 वर्ल्डकप के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना इंग्लैंड से, जानें कब कहां और FREE में कैसे देखें LIVE मैच?

By Akash Ranjan On October 22nd, 2022
ENG vs AFG : टी20 वर्ल्डकप के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना इंग्लैंड से, जानें कब कहां और FREE में कैसे देखें LIVE मैच?

आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2022 (ICC T20 WC 2022) के सुपर 12 स्टेज का आगाज़ 22 अक्टूबर शनिवार से होने वाला है। पहले दिन एक तरफ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें होंगी तो वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड के सामने अफगानिस्तान के खिलाड़ी होंगे। जब टूर्नामेंट शुरू हुआ था तो 16 टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था। लेकिन अब सिर्फ 12 टीमें बची हैं। वेस्टइंडीज़, नामीबिया, स्कॉटलैंड और यूएई विश्वकप से बाहर हो गई हैं। जबकि श्रीलंका, नीदरलैंड्स, आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे सुपर 12 के लिए क्वालीफाई कर गई हैं। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि सुपर 12 के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड और अफगानिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में।

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच यह मैच 22 अक्टूबर, शनिवार को खेला जाएगा।

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच कौन से मैदान पर खेला जाएगा?

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच यह मैच पर्थ के पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच किस समय शुरू होगा?

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा।

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच लाइव कहां देख सकते हैं?

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच ओटीटी पर कहां देख सकते हैं?

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है।

ENG vs AFG : दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI – डेविड मलान, एलेक्स हेल्स, मोईन अली, जॉस बटलर, लियम लिविंगस्टोन, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, टाइमल मिल्स

अफगानिस्तान की प्लेइंग XI – नजीबुल्लाह जादरान, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, मोहम्मद नबी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, रहमतुल्लाह गुरबाज, फजलहक फारुखी, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, राशिद खान।

Tags: आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2022, इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स,
Exit mobile version