IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से पहले खत्म हुई भारत की एक बड़ी चिंता, वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हुआ दिग्गज गेंदबाज

By Twinkle Chaturvedi On June 24th, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से पहले खत्म हुई भारत की एक बड़ी चिंता, वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हुआ दिग्गज गेंदबाज

आदिल राशिद : इंग्लैंड (ENGLAND) और भारत (INDIA) 1 जुलाई से पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले हैं। इस टेस्ट मैच के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलने वाली हैं। इंग्लैंड के साथ होने वाले सीरीजों से पहले भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर हैं। हाल ही मे खबर आ रही हैं इंग्लैंड के स्पिनर गेंदबाज आदिल राशिद (AADIL RASHID) वनडे और टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं रहेंगे। आदिल राशिद के सीरीज का हिस्सा नहीं बनने के पीछे एक बड़ी वजह सामने आई हैं।

आदिल राशिद नहीं होंगे भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज का हिस्सा

England and Wales Cricket Board (ECB) - The Official Website of the ECB

भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच जल्द ही हमें धमाकेदार भिड़त दिखने वाली हैं। भारत 1 जुलाई से अपना इंग्लैंड दौरा शुरू करने वाली हैं। भारत का इंग्लैंड दौरा शुरू होने से पहले एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर आ रही हैं। भारत टेस्ट मैच के बाद टी-20 और वनडे सीरीज भी खेलने वाली हैं। इन सीरीजों में इंग्लैंड के स्टार स्पिनर आदिल राशिद (AADIL RASHID) खेलते नजर नहीं आएंगे। दरअसल आदिल राशिद अपनी पत्नी के साथ हज यात्रा पर जा रहे हैं। इसीलिए वो सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के साथ बात करते हुए आदिल राशिद ने कहा-

“मैं इसे थोड़ी देर के लिए करना चाहता था, लेकिन मैंने इसे समय के साथ बहुत मुश्किल पाया है। इस साल, मुझे लगा जैसे यह कुछ ऐसा था जो मुझे करना था, और कुछ मैं भी करना चाहता था। मैंने इसके बारे में ईसीबी और यॉर्कशायर से बात की और वे बहुत समझदार और उत्साहजनक थे, जैसे: ‘हां, आप वही करते हैं जो आपको करने को मिला है और फिर जब आप कर सकते हैं तो वापस आएं।”

धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं आदिल राशिद

England spinner Adil Rashid targeting 2023 World Cup and isn't ruling out Test return | Cricket News | Sky Sports

आदिल राशिद ने आगे बात करते हुए बताया कि हर धर्म की चीजें महत्वपूर्ण होती हैं, लेकिन वह हज यात्रा पर जा रहे हैं जो कि मुसलमान होने के नाते सबसे बड़ी हैं।

“मैं और मेरी पत्नी जा रहे हैं और मैं कुछ हफ़्ते के लिए वहां रहूंगा। यह एक बड़ा क्षण है, प्रत्येक धर्म की अपनी अलग चीज होती है, लेकिन इस्लाम और मुसलमान होने के नाते, यह सबसे बड़े में से एक है। यह मेरे विश्वास के लिए और मेरे लिए एक बड़ी बात है। मुझे पता था कि जब मैं युवा और मजबूत और स्वस्थ हूं, तब मुझे इसे करने की ज़रूरत है। यह कुछ ऐसा है जो मैंने वास्तव में अपने लिए प्रतिबद्ध किया है कि मैं करूँगा।

इंग्लैंड के खिलाड़ी आदिल राशिद ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और अपने काऊंटी क्रिकेट कल्ब यॉर्कशायर से कुछ समय के लिए ब्रेक मांगा था। आदिल राशिद भारत के साथ होने वाली सीरीज के साथ-साथ टी-20 ब्लास्ट के होने वाले मैचों को भी छोड़कर हज यात्रा पर जा रहे हैं।

 

Tags: आदिल राशिद, इंग्लैंड क्रिकेट टीम, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम,