भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने बीते काफी समय से भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को अवसर दिया है। आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ-साथ रवि बिश्नोई और इमरान मलिक ने भी भारतीय टीम के लिए खेला। क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी चयनकर्ता अपनी नजर में रखते हैं और वो प्रभावित करने वाले खिलाड़ियों (Players) को भारतीय टीम में नीली जर्सी पहनने का मिल सकता है।
यशस्वी जायसवाल

राजस्थान रॉयल का प्रतिनिधित्व करने वाले बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला एक बार दिलीप ट्रॉफी में काफी गरजा है। वह इतनी जबरदस्त लय में साबित हुए कि उनके सामने कोई भी गेंदबाज नहीं टिक पाया। जायसवाल ने अभी तक दिलीप ट्रॉफी में केवल तीन मुकाबले खेले और 99 की शानदार औसत के बल्लेबाजी करके 497 रन हासिल किए हैं।
इसमें उनका दोहरा शतक भी शामिल है। उसके अतिरिक्त इस समय बेस्ट जोन के दिलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भी हुआ।
इसकी दूसरी पारी में जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया। वह इस समय 23 चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 265 रन हासिल किए। इस पारी के बाद जायसवाल इस साल दिलीप ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अब भारतीय टीम के चयनकर्ताओं की नजर इन पर पड़ सकती है।
यश ढुल

दूसरे नंबर पर यश ढुल का नाम आता है, जिन्होंने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जिताने में बहुत मदद की थी। दिलीप ट्रॉफी में भी इनकी गजब की बल्लेबाजी चल रही है और सब को इन्होंने प्रभावित किया है। दिलीप ट्रॉफी 2022 में खेले गए दो मुकाबलों की तीन पारियों में उन्होंने 97 की औसत से 291 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
यश का बैट रणजी ट्रॉफी में काफी जमकर बोला। उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए चर्चा बटोरी। यही नहीं आईपीएल 2022 में भी दिल्ली कैपिटल्स में इन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। फिलहाल उन्हें एक भी मैच नहीं खिलाया गया, लेकिन इनकी परफॉर्मेंस देखने के बाद भारतीय टीम में जल्द ही इन को मौका मिल सकता है।
आर साईं किशोर

चेन्नई के 25 साल के युवा लेफ्ट आर्म स्पिनर आर साईं किशोर के लिए भी दिलीप ट्रॉफी काफी अच्छी साबित हुई। उन्होंने इस टूर्नामेंट में बढ़िया गेंदबाजी से सब के दिलों में जगह बनाई। उनकी गेंदबाजी के आगे अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। एक मैच में उन्होंने 9.80 की औसत से बढ़िया गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट हासिल किए।
कोयंबटूर में खेले गए दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में वेस्ट जोन के खिलाफ अपना जलवा बिखेरा है, जहां पर उन्होंने फाइनल पारी में 5 विकेट लेकर वेस्ट जोन की बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ी। उनके प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें-Virat Kohli की वजह से इन 3 खिलाड़ियों का करियर हो रहा है बर्बाद, नहीं बना पा रहे टीम में अपनी जगह
