IND vs ENG: Rishabh Pant इंग्लिश खिलाड़ी से मैच के दौरान करना चाहते थे धक्कामुक्की, रोहित से मांग रहे थे परमीशन, देखें वीडियो

By Satyodaya On July 10th, 2022
IND vs ENG: Rishabh Pant इंग्लिश खिलाड़ी से मैच के दौरान करना चाहते थे धक्कामुक्की, रोहित से मांग रहे थे परमीशन, देखें वीडियो

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर गई है। भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का है।

Rishabh Pant ने इंग्लिश खिलाड़ी के लिए कहीं बड़ी बात

Rishabh Pant

Rishabh Pant

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ओपनिंग करने आए थे। इंग्लैंड की तरफ से दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली पहले उभर कर आने के लिए आए थे। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा तेजी से रन लेने के लिए दौड़े।

दूसरी तरफ खड़े भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की रन लेने के लिए दौड़े इसी बीच इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज डेविड विली के ऋषभ पंत के सामने आ गए। ऋषभ पंत ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ स्टंप के पास खड़े होकर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली के बारे में बताते हुए कहा कि वह मेरे रास्ते में आ रहा है टक्कर मार दूं क्या? इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी पंत का पक्ष लेते हुए भी कहा कि हां और क्या।

भारतीय टीम ने जीती सीरीज

आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज इस ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बीच जो भी बात हुई वह स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई। जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें कि भारतीय टीम में इंग्लैंड के खिलाफ पहला T20 मैच जीतने के बाद दूसरे T20 मैच में भी शानदार जीत दर्ज की है। दूसरा T20 मैच जीतने के बाद भारतीय टीम ने सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है और अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

ये भी पढ़ें –रोहित और विराट के आराम मांगने पर सौरव गांगुली ने कहा, – ‘मैंने अपने देश के लिए लगातार 13 साल खेले और तुम्हे……

Tags: ऋषभ पंत, टी-20 सीरीज, डेविड विली,