पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी पर लगाया बहुत बड़ा आरोप, कहा दिनेश कार्तिक का करियर किया बर्बाद

By Sameeksha dixit On August 2nd, 2022
पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी पर लगाया बहुत बड़ा आरोप, कहा दिनेश कार्तिक का करियर किया बर्बाद

भारतीय टीम में अपने खेल प्रदर्शन की वजह से अपनी जगह पक्की कर चुके दिनेश कार्तिक ( Dinesh Kartik ) 37 साल के तो हो चुके है। उम्र के इस पड़ाव पर आकर वो भारतीय टीम में अपनी जगह को पक्का कर पाए है। अब उनके करियर को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने बड़ा बयान देते हुए महेंद्र सिंह धोनी पर आरोप लगाया है.

दिनेश कार्तिक ने लंबे समय बाद सफ़लता हासिल की

IND vs WI: दिनेश कार्तिक की धमाकेदार पारी समेत इन तीन कारणों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 68 रनों की बड़ी जीत में निभाई अहम भूमिका

IND vs WI: दिनेश कार्तिक की धमाकेदार पारी समेत इन तीन कारणों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 68 रनों की बड़ी जीत में निभाई अहम भूमिका

हालांकि आपको शायद ही पता हो, दिनेश कार्तिक ( Dinesh Kartik ) के साथ खेलने वाले सारे खिलाड़ी आज संन्यास ले चुके है, दिनेश कार्तिक ( Dinesh Kartik ) ही एक ऐसे खिलाड़ी है जो संन्यास ले चुके सीनियर खिलाड़ियो के साथ खेल चुके है। दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik ) ने 2004 में पहली बार अंतरास्ट्रीय क्रिकेट में अपना कदम रखा था, उस समय उनकी उम्र करीब 20 वर्ष थी और वह एक युवा बल्लेबाज थे।

हालांकि इन दिनों भारतीय टीम में उनका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ है। इसी वज़ह से हो सकता है वह आने वाले वर्ल्ड कप T-20 में चुने जाए। दिनेश कार्तिक के बाद ही धोनी ने दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला कदम रखा था। दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) भी धोनी (M.S Dhoni) के जैसे ही विकेटकीपर के साथ साथ अच्छी बल्लेबाजी भी करते थे।

क्या धोनी की वज़ह से दिनेश कार्तिक के करियर पर ग्रहण लगा ?

दिनेश कार्तिक

कई क्रिकेट विशेषज्ञ का मानना है कि कार्तिक (Dinesh Kartik) को भी टीम इंडिया में कई मौक़े मिले लेकिन वह उनको मिले अवसरों का लाभ नही उठा सके ओर आख़िर उनको टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। वहीं कुछ क्रिकेट विशेषज्ञ का ये भी मानना है कि पिछले कप्तानों की अनदेखी के चलते उनको टीम में दोबारा खेलने का मौक़ा नही मिला। लेकिन आखिर भारत के एक पूर्व क्रिकेटर सबा करीम (Saba Karim) ने इस बात का सनसनीखेज खुलासा किया है।

इंडिया न्यूज़ पर सबा करीम ने इशारों ही इशारों में कहा कि…..

“दिनेश कार्तिक कुछ वर्षों पहले, पहले बल्लेबाजी क्रम में बल्लेबाजी करते थे, तो हम सभी यहीं सोच रहे थे, कि वो क्षमता के बावजूद प्रदर्शन क्यों नहीं कर पा रहे थे. वो तब असफल हो रहे थे क्योंकि उनकी भूमिका के बारे में कोई स्पष्टता नहीं थी.उन्हें पता नहीं था, कि उसे कब बड़े शॉट खेलने हैं, या कब सिंगल लेना है. लेकिन अब उसकी भूमिका काफी स्पष्ट है,और इसीलिए उसके प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है.”

” प्रबंधन ने उन्हें ये अलग भूमिका सौंपी है,और वह लगातार उन्हें ऐसी स्थितियों में  खेलने भेज रहे हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो किस स्थिति में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उनका काम केवल तीन या चार ओवर तक खेलना है। उन्होंने अपनी तैयारी उसी के अनुसार की है, इसीलिए वो सफल रहे हैं।”

 

Tags: टीम इंडिया, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी,