दिनेश कार्तिक को मैच फिनिशर नहीं मानते हैं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान, बेहद चौकाने वाला दिया बयान

By Sameeksha dixit On August 5th, 2022
दिनेश कार्तिक को मैच फिनिशर नहीं मानते हैं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान, बेहद चौकाने वाला दिया बयान

इन दिनों भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) जबरदस्त फॉर्म में चल रहे है।  जब भी टीम इंडिया को जरूरत पड़ती है, तब -तब उन्होंने रनों की जड़ी लगा दी है। आईपीएल के बाद से ही वह टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश में लगे हुए थे, और T-20 वर्ल्ड कप में भी शामिल होना चाहते है, लेकिन भारत के पूर्व सेलेक्टर कृष्णाचारी श्रीकांत ने दिनेश कार्तिक पर बड़ा बयान दिया है।

श्रीकांत ने दिया दिनेश कार्तिक पर बयान

भारत के पूर्व खिलाड़ी श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) ने कहा है कि,

” एक फिनिशर की आपकी परिभाषा गलत है।  हाँ, दिनेश बहुत अच्छा कर रहा है , उन्होंने आईपीएल और यहां कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है।  लेकिन वह फिनिशर नहीं है। जो खिलाड़ी 8 वें या 9 वें ओवर से मैच को खत्म कर सकता है, उसे फिनिशर कहा जा सकता है. दिनेश कार्तिक जो कर रहे हैं, उसे फाइनल टच, हम कह सकते है।”

के.श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) ने आगे हुए कहा की..

” एक वास्तविक फिनिशर 16-20 ओवर के बीच नही खेलता है। एक फिनिशर वह व्यक्ति होता है, जो मैच को 8वें या 9वें ओवर से आगे तक ले जाता है, और अंत में मैच को खत्म करता है।  दिनेश कार्तिक की भूमिका निश्चित है, वह शानदार प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन वह वास्तव में एक फिनिशर होने के बजाय फिनिशिंग भूमिका को ठीक कर रहा है।”

टीम इंडिया में दिनेश कार्तिक की जबरदस्त वापसी 

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने अपने करियर के लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी की है। आईपीएल 2022 में 37 साल के इस खिलाड़ी ने आरसीबी (RCB)  की तरफ से अच्छा  खेल कौशल दिखाया था। दिनेश टीम इंडिया के लिए मैच को जीत तक पहुचने वाले खिलाड़ी बने।

कार्तिक ने टीम इंडिया में वापसी करने के बाद कई मैच जिताए है। वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ पहले T-20 मैच में उन्होंने सिर्क 19 गेंद में 41 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था। अपने जबरदस्त प्रदर्शन के बलबूते पर दिनेश कार्तिक T-20 वर्ल्ड कप खेलने के प्रबल दावेदार भी बन गए है।

read more: Virat Kohli के सपोर्ट में उतरे BCCI अधिकारी, कहा-‘विराट कोहली कोई सामान्य खिलाड़ी नहीं उनकी तुलना…’

Tags: टीम इंडिया, दिनेश कार्तिक,
Exit mobile version