37 साल का ये भारतीय खिलाड़ी एशिया कप में मचा देगा धमाल, सबकी निगाहें इन पर हैं टिकी

एशिया कप का पहला मैच 27 अगस्त 2022 को खेला जाएगा, एशिया कप 27 अगस्त से लेकर 11 सितंबर तक खेला जाएगा. रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई (BCCI) सोमवार (8 अगस्त) को टीम इंडिया की घोषणा कर सकती है. इस बड़े टूर्नामेंट में 37 साल के दिनेश कार्तिक का खेलना लगभग तय माना जा रहा है. क्योंकि दिनेश कार्तिक ने पिछले कुछ समय में टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. ये खिलाड़ी एशिया कप 2022 में भारत के लिए एक बड़ा मैच विनर बन कर उभर सकता हैं.
एशिया कप में धमाल मचाएगा ये खिलाड़ी

हालांकि एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम में विराट कोहली (Virat Kohli) और के.एल राहुल (KL Rahul) की वापसी मानो तय है. ये दोनों ही खिलाड़ी फिलहाल टीम से बाहर हैं. वहीं 37 साल के दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के प्रबल दावेदार हैं. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) लगातार धुंआधार पारियां खेलकर चयनकर्ताओ का ध्यान लगातार अपनी ओर खींच चुके हैं. दिनेश कार्तिक एशिया कप 2022 में एक अच्छे मैच फिनिशर की भुमिका निभाते नजर आ सकते हैं.
आईपीएल 2022 के बाद ज़ब साउथ-अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो सभी क्रिकेट फैंस दिग्गज विकेट कीपर दिनेश कार्तिक के सिलेक्शन से काफी खुश नजर आ रहे थे. दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2022 में आरसीबी ( RCB ) के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था और इसी वज़ह से टीम में उनका चयन हुआ. हालांकि T 20 वर्ल्ड कप तक दिनेश कार्तिक टीम इंडिया के एक अच्छे फिनिशर बन के उभर सकते हैं.
आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने 6 मैचों में कुल 330 रन बटोरे हैं. आईपीएल के इस सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 185 के पार रहा. उनका ये शानदार प्रदर्शन टीम इंडिया में भी बरकरार है. कार्तिक वेस्टइंडीज दौरे पर भी शानदार खेल दिखा रहे हैं और लगातार टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर रहे हैं.
एशिया कप 2022 में टीम इंडिया अपने मिशन की शुरुआत 28 अगस्त से करेगी. टीम का पहला मैच पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेने वाली हें. भारत, पाकिस्तान के साथ-साथ बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम एशिया कप का हिस्सा बनेगी, वहीं एक टीम क्वालीफायर के जरिए आएगी.
READ MORE: Rishabh Pant, रोहित शर्मा, युजवेंद्र चहल और सूर्यकुमार यादव ने लिए इंस्टाग्राम पर लाइव होकर लिए मजे
Tags: एशिया कप 2022, टीम इंडिया, दिनेश कार्तिक,