IND vs SA: दिनेश कार्तिक की फिनिशिंग पारी से फुले नहीं समा रहे हैं फैंस कहा- "वो वापस आ गया हैं, हम इन्हें विश्व कप में देखना चाहते हैं"
IND vs SA: दिनेश कार्तिक की फिनिशिंग पारी से फुले नहीं समा रहे हैं फैंस कहा- "वो वापस आ गया हैं, हम इन्हें विश्व कप में देखना चाहते हैं"

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का दूसरा मैच आज 12 जून को कटक के बाराबती स्टेडियम (BARABATI STADIUM) में खेला जा रहा हैं। साऊथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा (TEMBA BAVUMA) ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धीमी गति से 20 ओवर में मात्र 148 रन ही बना पायी। भारत के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK)  ने मैच फिनिशिंग पारी खेल इंडिया को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की।

मैच फिनिशिंग पारी से सोशल मीडिया में दिनेश कार्तिक ने बिखेरा जलवा

Image

भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच पांच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जा रहा हैं। साऊथ अफ्रीका के घातक गेंदबाजी के आगे आज भारत को बल्लेबाजी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा हैं। कोई भी बल्लेबाज अच्छे स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। श्रेयस अय्यर ने आज टीम के सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली। 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर टीम इंडिया 148 रन ही बना पायी।

आईपीएल में शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करने वाले दिनेश कार्तिक (DINESK KARTHIK) ने 21 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 30 रनों की मैच फिनिशिंग पारी खेली। भारत की डूबती पारी को दिनेश कार्तिक ने अपने कंधो में लेकर टीम को एक अच्छे टेटल तक पहुंचाने में अपनी पूरी जान झोंक दी हैं। सोशल मीडिया में फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखें फैंस के टि्वट