दिनेश कार्तिक ने टीम में वापसी के बाद खोल दिए ड्रेसिंग रूम के सारे राज, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के बारें में भी बोले

By Twinkle Chaturvedi On July 19th, 2022
दिनेश कार्तिक ने टीम में वापसी के बाद खोल दिए ड्रेसिंग रूम के सारे राज, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के बारें में भी बोले

भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने आईपीएल (IPL) के इस सीजन में विस्फोटक फॉर्म दिखाने के बाद भारतीय टीम धमाकेदार वापसी की हैं। दिनेश कार्तिक 2019 के विश्व कप के बाद से भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  से गायब थे। आईपीएल के बाद से कार्तिक भारत के टी-20 टीम में लगातार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। दिनेश कार्तिक को टीम में फिनिशर की भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा हैं। कार्तिक ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया हैं। जिसमें भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम को लेकर उन्होने कुछ बातें शेयर की हैं।

रोहित और द्रविड़ के कारण माहौल पॉजिटिव रहता हैं- दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने आईपीएल 2022 के सीजन मे रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर (RCB) के लिए धमाकेदार पारियां खेल भारतीय टीम में वापसी की हैं। दिनेश कार्तिक टीम में इस वक्त सबसे पुराने खिलाड़ी के रूप में मौजूद हैं, बाकी उनके ग्रुप के सारे खिलाड़ियों ने इस वक्त सन्यास ले लिया हैं।

दिनेश कार्तिक भारत के खेले जाने वाले हर सीरीज में टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा बनते हुए नजर आते हैं। हाल ही में कार्तिक ने टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया हैं, जिसमें कार्तिक ने कप्तान और कोच की जमकर प्रशंसा की हैं। दिनेश कार्तिक का कहना हैं कि-

“रोहित और द्रविड़ टीम में मौजूद सभी खिलाड़ियों का पूरा ध्यान रखते हैं, जिस कारण टीम का वातावरण हमेशा पॉजिटिव रहता है। एक टीम के रूप में हम आगामी टी20 विश्व कप के दौरान चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। कोच राहुल द्रविड़ और कैप्टन रोहित शर्मा ने बड़े आयोजन की तैयारी के लिए सभी को साथ लिया है। मौजूदा समय में टीम का माहौल बहुत ही सकारात्मक है।”

कार्तिक ने अपने कमबैक पर दिया बयान

दिनेश कार्तिक के शानदार कमबैक ने हर किसी को यह बताया दिया कि मैदान पर आने की कोई उम्र नहीं होती आप जब भी शानदार फॉर्म में हैं, आप तब वापसी कर सकते हैं। कार्तिक ने 3 साल बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में धमाकेदार तरीके से वापसी की। कार्तिक साऊथ अफ्रीका के साथ टी-20 सीरीज, आयरलैंड दौरे और इंग्लैंड दौरे में भारत की टी-20 टीम में प्लेइंग 11 का हिस्सा रहे हैं। कार्तिक ने आगे बात करते हुए अपने कमबैक को लेकर बात की, कार्तिक ने कहा-

“कमबैक कभी आसान नहीं होता, लेकिन मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है. आज हमारे पास जो बेंच स्ट्रेंथ है, उसे देखते हुए प्रतियोगिता हमेशा इसका हिस्सा बने रहने वाली है. यही भारतीय क्रिकेट की खूबसूरती है।”

दिनेश कार्तिक जल्द ही वेस्टइंडीज दौरे में भी नजर आने वाले हैं। उम्मीद रहेगी कि कार्तिक यहां भी शानदार खेल दिखाकर विश्व कप के लिए जगह पक्की कर सकें। कार्तिक उन खिलड़ियों में से एक हैं, जिन्हें मैनेजमेंट विश्व कप के लिए आगे देख रही हैं।

Tags: दिनेश कार्तिक, भारतीय क्रिकेट टीम, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा, वेस्टइंडीज दौरा,
Exit mobile version