दिनेश कार्तिक ने 41 रनों की धुआंधार पारी से मचाया तूफान, धोनी का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ कर हासिल की नई उपलब्धि

दिनेश कार्तिकः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES) पर हैं। वनडे सीरीज को जीतने के बाद भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी अपना दमखम दिखाते हुए नजर आ रही हैं। कल 29 जुलाई को टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया जिसमें भारत ने 68 रनों की शानदार जीत हासिल कर सीरीज की शुरूआत जीत से की हैं। दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने पहले टी20 मुकाबले में सात नंबर के क्रम पर आकर तबाही ही मचाकर रख दी।
कल दिनेश कार्तिक ने 41 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली, उनकी यह पारी हर जगह छाई हुई हैं। दिनेश ने अपनी इस पारी से भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। आइए आपको कार्तिक के नए रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं-
दिनेश कार्तिक ने धोनी का यह रिकॉर्ड किया अपने नाम

भारतीय टीम में वापसी करते ही दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) छाए हुए हैं, उनके फॉर्म को देखते हुए ही उन्हे भारतीय टी-20 टीम के हर मैच के प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया जा रहा हैं। कल वेस्टइंडीज के खिलाफ कार्तिक ने सात नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तहलका मचा कर रख दिया। दिनेश कार्तिक ने कल 19 गेंदों में 41 रनों की धुआंधार पारी खेली।
कार्तिक ने 2022 में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अब तक 94 रन बना लिए हैं। कार्तिक ने अपने इस रनों से महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। कार्तिक ने धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए युसूफ पठान (YUSUF PATHAN) और इरफान पठान (IRFAN PATHAN) को भी पीछे छोड़ दिया हैं। धोनी ने सात नंबर पर बल्लेबाजी करते हए 76 रन बनाए थे। वहीं यूसूफ पठान ने 75 और इरफान पठान ने 73 रन बनाए हैं।
Most runs by Indians at No.7 or lower in an year:
94* – Dinesh Karthik in 2022
76 – MS Dhoni in 2012
75 – Yusuf Pathan in 2009
73 – Irfan Pathan in 2009#WIvIND— Kausthub Gudipati (@kaustats) July 29, 2022
दिनेश कार्तिक अपनी विस्फोटक पारी से टीम को दे रहे हैं मजबूती

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम (INDIAN TEAM) पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, कप्तान रोहित शर्मा ने 64 रनों की पारी खेल भारत को मजबूती दी। पर भारत के बल्लेबाज जल्दी विकेट खोते भी नजर आए। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) जब आऊट हुए तो स्कोर 127 था। उनके आऊट होने के बाद लगा कि भारतीय टीम बड़े स्कोर पर नहीं पहुंच पाएगी।
बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक ने अपने धमाकेदार पारी से सब बदल दिया। दिनेश ने 19 गेंदो में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 41 रनों की धुआंधार पारी खेली। दिनेश कार्तिक की पारी ने भारत को 190 रनों के स्कोर पर पहुंचाया।
दिनेश कार्तिक ने पूरे मैच में 215 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, पारी के आखिरी सात गेंदों में दिनेश कार्तिक का स्ट्राइक रेट 342.85 था। जिस मैच पर दिनेश बल्लेबाजी कर रहे थे वह बल्लेबाजी के अनूकूल बिलेकपल भी नजर नहीं आ रही थी। लेकिन दिनेश ने ऐसे पलों को अपने नाम कर नया कार्तिमान हासिल किया हैं।
Tags: दिनेश कार्तिक, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी,