भारतीय क्रिकेटरो (Indian Cricketers) को दर्शको के बीच हमेशा से बोल बाला रहा है। कुछ सालो पहले तक भारत में देखा गया है कि जब कोई टीम इंडिया (Team India) में ख़राब प्रदर्शन करता है, तो उसके घर पर हमला हो जाता है। यह घटनाएं बीते कुछ सालो में कम हुई है। लेकिन आज हम उस भारतीय क्रिकेटर के बारे में जानेंगे जिसने स्टैंड में घुसकर दर्शकों पर हमला बोल दिया। स्टेडियम के एग्जिट तक दौड़ा दौड़ा तक पीटा। आइये जानते है कौन है वो भारतीय क्रिकेटर और ऐसा करने के पीछे क्या थी वो बड़ी वज़ह
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया था ऐसा

यह बात है साल 1994-95 की, जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब और मुंबई के बीच एक मैच खेला जा रहा था। इस मैच में भारतीय क्रिकेटर मौजूद दिलीप वेंगसरकर (DILIP VENGSARKAR) स्टेडियम में बैठ कर मैच का लुत्फ उठा रहे थे। ग़ौरतलब है कि दिलीप उस वक़्त क्रिकेट को अलविदा कहे चुके थे।
दिलीप वेंगसरकर (DILIP VENGSARKAR) प्रेस बॉक्स में बैठे थे और स्टैंड में बैठे कुछ दर्शक दिलीप को लगातार परेशान कर रहे थे। दिलीप ने दर्शक की बत्तमीज़ी को काफी देर तक बर्दाशत किया और फिर उनके सब्र का बांध टूट गया और वो राइट में बने स्टैंड में कूद गए। और वहां मौजूद दर्शकों को दिलीप ने दौड़ाना शुरु कर दिया।
एक के जड़ दिया था तमाचा

दिलीप वेंगसरकर (DILIP VENGSARKAR) ने जब खिलाड़ियों को दौड़ाया और उन्हें एक्जिट पर पकड़ लिया। दर्शकों में से एक को उन्होंने ज़ोरदार तमाचा जड़ दिया था। दिलीप इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक रहे चुके हैं। साल 1981 दिलीप के अर्जुन अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। इसके अलावा उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानिक किया जा चुका है। इतना ही नहीं दिलीप भारतीय चयन समिति के सदस्य भी बन चुके हैं। दिलीप को कर्नल के नाम से भी जाना जाता है।

