महेंद्र सिंह धोनी ने JSCA टेनिस टूर्नामेंट में जीता डबल्स चैपिंयनशिप, तो बीसीसीआई ने कहा आकर जीताओ आईसीसी ट्रॉफी

By Tanu Chaturvedi On November 16th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट में अपना बल्ला घुमाते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाते हैं। फुटबॉल, टेनिस या क्रिकेट किसी और स्पोर्ट्स में पीछे नहीं रहे। धोनी ने रांची में खेले टेनिस के एक टूर्नामेंट में फतेह हासिल की थी। उन्होंने JSCA टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जीत दर्ज करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। JSCA टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को ही खेला जाना था। लेकिन, खराब रोशनी के चलते उस दिन मुकाबले का सिर्फ पहला सेट ही हो सका था।

युगल टेनिस में खेले महेंद्र सिंह धोनी

यहां से आगे का मैच 14 नवंबर को खेला गया। महेंद्र सिंह धोनी पहले सेट में तो आगे थे ही, 14 नवंबर को खेले दूसरे सेट में भी जीत दर्ज करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। धोनी ने JSCA टेनिस टूर्नामेंट के डबल्स मुकाबले में हिस्सा लिया था। सुमित बजाज उनके जोड़ीदार थे, इसके साथ मिलकर धोनी ने टेनिस कोर्ट पर खुद के चैंपियन बनने की कहानी लिखी। टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में धोनी और बजाज की जोड़ी ने रोहित और विनीत की टीम को सीधे सेटों में हरा दिया था।

टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं धोनी

टेनिस टूर्नामेंट में धोनी की जीत उनके चाहने वालों के लिए खास रही है। इंग्लैंड के अखबार टेलीग्राफ के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी की फिर से टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है। खबर है कि BCCI टीम इंडिया के लिए धोनी के अनुभव और उनकी सेवाओं का फायदा उठाने के बारे में सोच रही है, ताकि टीम ICC टूर्नामेंट्स में बेखौफ क्रिकेट खेल सके थे।

ऐसी खबरें भी आ रही हैं, कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जब IPL से रिटायर होंगे तो उसके बाद BCCI उनसे बात कर सकती है। धोनी का रोल कुछ खास खिलाड़ियों के लिए ज्यादा रहेगा। बता दें कि धोनी पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया से जुड़े थे। उनको देख फैंस काफी खुश हो जाते हैं।

Tags: आईपीएल, टी20 वर्ल्ड कप, टेनिस मैच, महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version