महेंद्र सिंह धोनी का टी20 वर्ल्ड कप में इस बार भी नहीं टूटेगा ये महारिकॉर्ड, आकड़ें बना रहे माही को महानतम कप्तान

By cric writer On October 2nd, 2022
महेंद्र सिंह धोनी का टी20 वर्ल्ड कप में इस बार भी नहीं टूटेगा ये महारिकॉर्ड, आकड़ें बना रहे माही को महानतम कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी का नाम क्रिकेट की दुनिया में सुनहरे अक्षर से लिखा हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के ऑल टाइम महानतम कप्तानों में से माना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी महान कप्तान के अलावा एक बेहतरीन विकेट कीपर बल्लेबाज़ी थे। ऐसा माना जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के अब तक के सबसे सफल कप्तान रहे।

इसकी गवाही उनकी कप्तानी के आंकड़े भी देते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, धोनी कई खिलाड़ियों के लिए आइडल हैं और उनकी कप्तानी में भारत ने अनगिनत इतिहास रचे हैं। ऐसा ही एक ‘महारिकॉर्ड’ उनके नाम है जो इस बार भी टी20 वर्ल्ड कप में नहीं टूटेगा। क्या है वो महारिकॉर्ड आइये जानते है।

महेंद्र सिंह धोनी का 11 साल पुराना रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी भले ही अब टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं लेकिन इसी विकेटकीपर बल्लेबाज़ की अगुवाई में भारत ने साल 2007 में इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप जीता था। फिर 2011 में वनडे फॉर्मेट का विश्व खिताब भी धोनी की कप्तानी में ही भारत ने अपने नाम किया।

बतौर कप्तान बनाया गया यही उनका रिकॉर्ड आज तक ना कोई तोड़ पाया और इस बार भी यही बरकरार रहेगा। महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने 2007 में टी20 और साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता जबकि 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की।

महेंद्र सिंह धोनी का इस बार भी नहीं टूटेगा ‘महारिकॉर्ड’

टी20 वर्ल्ड कप के 8वें सीजन की शुरुआत इसी महीने यानी 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया की धरती पर होने वाली है। इस टूर्नामेंट में उतरने वाला कोई भी कप्तान अब तक वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया है। ऐसे में इस साल तो किसी के भी धोनी के ‘महारिकॉर्ड’ तक पहुंचने की गुंजाइश ही नहीं है।

वेस्टइंडीज के डेरेन सैमी ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता। धोनी के अलावा इंग्लैंड के पॉल कोलिंगवुड, ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच, श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और पाकिस्तान के यूनुस खान ने बतौर कप्तान एक-एक बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान जीते हैं सबसे ज़्यादा मैच

शारखंड की राजधानी रांची से तालुख रखने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मुकाबले जीते हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 33 मैचों में कप्तानी की और 20 में जीत दर्ज की। टीम इंडिया को इस दौरान 11 मैचों में हार झेलनी पड़ी। वहीं, एक मुकाबला टाई रहा जबकि एक का कोई परिणाम नहीं निकला। वेस्टइंडीज के डेरेन सैमी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 11-11 मैच जीते हैं।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, महेंद्र सिंह धोनी,