महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कोच के जन्मदिन में लगा दिए चार-चांद, तोहफे से बना दिया उनके जन्मदिन को खास

By Twinkle Chaturvedi On June 23rd, 2022
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कोच के जन्मदिन में लगा दिए चार-चांद, तोहफे से बना दिया उनके जन्मदिन को खास

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी कूल ही नजर आते हैं। धोनी अपने डाऊन टू अर्थ नेचर के लिए जाने जाते हैं। जब कभी भी उनकी लोगों के साथ की तस्वीर आती हैं लोगों के दिलों पर घर कर जाती है। धोनी हमेशा अपने सरल स्वभाव से सबका दिल जीत लेते हैं। धोनी का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें वो खास अंदाज में अपने टेनिस कोच का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने खास बना दिया अपने कोच का बर्थडे

MS Dhoni

भारत (INDIA) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का दिल कितना बड़ा हैं यह हम सब जानते हैं। इतने फेमस होने के बाद भी धोनी में कोई घमंड नजर नहीं आता हैं वो हमेशा एक सरल व्यक्ति और कूल अंदाज के साथ अपना जीवन जीते नजर आते हैं। धोनी हाल ही में अपने टेनिस कोच (TENNIS COACH) सुरेंद्र कुमार काका (SURENDRA KUMAR KAKA) के जन्मदिन पर पहुंच थे।

उन्होने बर्थडे में पहुंच कर एक खास अंदाज से अपने कोच का बर्थडे सेलिब्रेट किया। दरअसल ऐसा कहा जाता हैं कि सुरेंद्र कुमार धोनी के बहुत पुराने दोस्त हैं। आईपीएल खत्म होने के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी रांची में अपना समय बिता रहे हैं। ऐसे में रांची में ही रहते हुए और दोस्ती निभाते हुए धोनी, सुरेंद्र के जन्मदिन में शरीक हुए। सुरेंद्र की बर्थडे पार्टी रांची के क्रिकेट स्टेडियम में ही हुई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sumeet Kumar Bajaj (@bajaj.sumeetkumar)

धोनी ने दिया स्पेशल गिफ्ट

महेंद्र सिंह धोनी अपने टेनिस कोच के जन्मदिन पर एक खास तोहफे के साथ पहुंचे थे। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने खास दोस्त को जूते गिफ्ट किए। धोनी खुद सुरेंद्र कुमार को जूते देते नजर आए। फिर बाद में सुरेंद्र उन जूतो को पहनते दिखे हैं। धोनी के हाथो मिले गिफ्ट से उनके कोच काफी खुश नजर आ रहे थे। धोनी ने सुरेंद्र को गिफ्ट दिया इसका विडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। फैंस इसे काफी पंसद कर रहे हैं। सच में धोनी के सरल व्यवहार को देखकर हर कोई कहेगा कि पूरी दुनिया एक तरफ और महेंद्र सिंह धोनी एक तरफ हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sumeet Kumar Bajaj (@bajaj.sumeetkumar)

Tags: आईपीएल, चेन्नई सुपर किंंग्स, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेंद्र कुमार काका,