पूरी दुनिया मानती हैं इस खिलाड़ी को महेंद्र सिंह धोनी का दुश्मन, लेकिन उन्हें ही टि्वटर पर फॉलो करते हैं कैप्टन कूल

By Twinkle Chaturvedi On June 3rd, 2022
महेंद्र सिंह धोनी ने खत्म कर दिया इन 5 स्टार भारतीय खिलाड़ियो का करियर, विश्व कप विजेता खिलाड़ी भा लिस्ट में शामिल

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) क्रिकेट की दुनिया का सबसे चमकता सितारा जो जब भी क्रिकेट की क्रिज पर आते हैं फैंस को अपने प्यार क्रिकेट से और भी ज्यादा प्यार हो जाता हैं। महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं इसमें कोई संदेह कर ही नहीं सकता। अपनी कप्तानी में उन्होने भारत को हर टूर्नामेंट जीतवाया हैं। और उनके अलावा यह कारनामा ना उनसे पहले और ना उनके बाद आज तक कोई कर पाया है। युवराज़ सिंह जिसे पूरी दुनिया धोनी का दुश्मन समझती हैं, धोनी उन्हें खुद टि्वटर पर फॉलो करते हैं।

युवराज़ सिंह को टि्वटर पर फॉलो करते हैं कैप्टन कूल

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया हैं उसकी बराबरी कोई भी कभी नहीं कर सकता हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी, 2011 विश्व कप और 2007 टी-20 विश्व कप दिलाया हैं। धोनी ने भारतीय क्रिकेट को ऊपर पहुंचाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। और आज उनके फैसले भारतीय क्रिकेट को अच्छा फल भी दे रहे हैं। कई खिलाड़ी हमेशा धोनी पर आरोप लगाते रहते हैं कि उनकी वजह से उनका करियर खराब खराब हो गया। इन खिलाड़ियों में वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और युवराज़ सिंह जो खिलाड़ी अभी सन्यास ले चुके हैं। धोनी पर हमेशा आरोपों की बारिश करते रहते हैं।

हालांकि हमारे कैप्टन धोनी कभी उन्हें कोई भी जवाब नहीं देते हैं। क्योंकि वो अपने शांत व्यवहार को सहेज कर रखते हैं और कोई भखेड़ा खड़ा करने मे बाकी खिलाड़ियों की तरह धोनी को कभी कोई दिलचस्पी नहीं रहती हैं। पूरी दुनिया युवराज़ सिंह को धोनी का दुश्मन मानती हैं। लेकिन धोनी य़ुवराज़ को अपने टि्वटर हैंडल में फॉलो करते हैं।

इन 33 लोगों को फॉलो करते हैं महेंद्र सिंह धोनी

एमएस धोनी अपने ट्विटर पर कुल 35 अकाउंट्स को फॉलो करते हैं, जिनमें सुरेश रैना, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, विराट कोहली, आईपीएल, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, रविचंद्रन अश्विन, सलमान खान, अजय देवगन, नरेंद्र मोदी, मैनचेस्टर यूनाइटेड, एडीजी पीआई – इंडियन आर्मी, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, अभिषेक बच्चन, चेन्नईयन एफसी , अनिरूद्ध चौधरी, बीसीसीआई, जॉन अब्राहम, FitSoul Online, साजिद शमीम, NDTV को-फाउंडर प्रणव रॉय, आरपी सिंह को भी फॉलो करते हैं।

शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन, श्रीसंत, अमित मिश्रा, मुरली कार्तिक और इशांत शर्मा जैसे सितारों के नाम शामिल है। महेंद्र सिंह धोनी उन लोगों को भी फॉलो करते हुए जो हमेशा उनकी आलेचना करते रहते हैं। इससे पता चलता हैं कि धोनी का दिल सागर से भी बड़ा हैं।

Tags: महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version