आजादी का अमृत महोत्सव मनाने महेंद्र सिंह धोनी ने भी दिखाई अपनी भागीदारी, प्रोफाइल फोटो बदलकर दिया यह खास मैसेज

By Twinkle Chaturvedi On August 13th, 2022
आजादी का अमृत महोत्सव मनाने महेंद्र सिंह धोनी ने भी दिखाई अपनी भागीदारी, प्रोफाइल फोटो बदलकर दिया यह खास मैसेज

महेंद्र सिंह धोनीः भारत (INDIA) देश 15 अगस्त 2022 को आजादी का 75वां वर्ष मनाने वाला हैं। आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव (AZADI KA AMRIT MAHOTSAV) मनाया जा रहा हैं। इसी कड़ी पर पूरे देशवासियों को अपने सोशल मीडिया अकाऊंट में तिरंगे की फोटो रखने के लिए भी कहा गया हैं। भारत सरकार हर घर तिरंगा की मुहिम भी चलती नजर आ रही हैं।

भारतवासी भी आजादी का उत्सव मनाने के लिए जोरों-शोरों से अपना योगदान देते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) भी अपने देश के लिए प्रेम दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी ने भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए अपनी प्रोफाइल फोटो पर तिरंगे की फोटो लगा दी हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने बदली अपनी प्रोफाइल फोटो

भारत सरकार ने देशवासियों को तिरंगे की फोटो अपने प्रोफाइल फोटो पर रखने की अपील की हैं। भारत के बड़े सेलिब्रिटी चाहे वो अभिनेता हो या क्रिकेटर या राजनेता अपने प्रोफाइल फोटो पर तिरंगे की फोटो लगाए नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने भी अपने सोशल मीडिया अकाऊंट इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो पर तिरंगे की फोटी लगा दी हैं।

धोनी सोशल मीडिया में ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं। लेकिन देश प्रेम दिखाते हुए धोनी ने भी अपनी प्रोफाइल फोटो को बदला दी हैं। धोनी ने प्रोफाइल फोटो बदलने के साथ लिखा हैं-  “भाग्य है मेरा मैं भारतीय हूं।”

भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान हैं। अपनी कप्तानी में उन्होंने भारत (INDIA) को हर टूर्नामेंट जीतवाया हैं और उनके अलावा यह कारनामा ना उनसे पहले और ना उनके बाद आज तक कोई कर पाया है। धोनी ने साल 2019 का विश्व कप खेलने के बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया हैं।

यूं तो धोनी आईपीएल खेलते हुए नजर आते हैं। मगर फैंस हमेशा उनको नीली जर्सी में खेलते हुए देखने के लिए याद करेंगे। धोनी ने क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद भारतीय सेना जॉइन कर ली हैं। धोनी भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक रखते हैं। धोनी को हमने भारतीय सेना के यूनिफॉर्म में पद्मभूषण का सम्मान लेते हुए देखा था।

Tags: आजादी का अमृत महोत्सव, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version