चहल से रिश्तों में खटास की खबरों के बाद धनश्री वर्मा ने अपनी जिंदगी से जुड़ा किया यह बड़ा खुलासा, हैरान रह गए फैंस

भारतीय खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (DHANSHREE VERMA) के तलाक की खबरों ने बीते कुछ दिनों आग पकड़ ली थी। जिसके बाद चहल और धनश्री ने अपने सोशल मीडिया में इन खबरों को नकारा था। धनश्री वर्मा ने अपने सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर किया हैं, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए हैं। आइए हम आपको धनश्री के पोस्ट के बारे में बताते हैं। धनश्री ने इस पोस्ट में एक बहुत बड़ा खुलासा किया हैं।
लोगों ने मेरे बारे में अफवाह फैला दी- धनश्री वर्मा

भारतीय खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने कुछ दिन पहले अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- “न्यू लाईफ लोडिंग”। और फिर धनश्री वर्मा (DHANSHREE VERMA) ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट से अपने नाम से चहल हटा दिया। जिसके बाद चर्चाएं जोरों पर हो गई की दोनों का तलाक होने जा रहा हैं।
फिर दोनों ही कपल ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर कर इस बात नकारा था। धनश्री ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया हैं। आज इंस्टाग्राम में धनश्री ने एक लंबा पोस्ट शेयर की हैं। जिसमें धनश्री ने लिखा हैं-
“सभी को गुड मॉर्निंग, यहां मैंने अपनी रियल लाइफ से जुड़ी कुछ जानकारी शेयर की हैं। घुटने में चोट के कारण मैंने अपना आत्मविश्वास खो दिया था, पिछले 14 दिनों से मैं आराम कर रही थी और किसी चीज की तलाश कर रही थी ऐसे समय में जब मुझे सबसे सर्मथन की जरूरत थी लोगों ने मेरे बारे में अफवाह फैला दी। चोट के कारण मेरे घुटने की सर्जरी होनी हैं डॉक्टर ने कहा हैं कि अगर मुझे फिर से डांस करना हैं तो मुझे सर्जरी करानी होगी।”
View this post on Instagram
चहल ने किया हैं पूरा सपोर्ट- धनश्री वर्मा

धनश्री ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि-
“ऐसे समय में अफवाहों से मुझे काफी परेशानी हुई लेकिन मेरे दोस्तों ने परिवार वालों ने और मेरे पति ने मुझे काफी सपोर्ट किया। मैंने कड़ी मेहनत की है और क्या मैंने धीरे-धीरे और शान से अपना सम्मान अर्जित किया है। मैं इस चोट या किसी निराधार अफवाह को अपने से दूर नहीं होने दूंगी।”
“वास्तव में, इसने मेरा आत्मविश्वास और बढ़ा दिया है और मुझे और भी अधिक निडर महसूस कराया है। अब मुझे पता है कि लोग बात करेंगे और यह ठीक है। मेरी कमजोरी को मेरी ताकत में बदलने और मेरी अखंडता को और मजबूत करने में मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद।”
Tags: धनश्री वर्मा, भारतीय क्रिकेट टीम, युजवेंद्र चहल,