दीपक हुड्डाः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES) पर हैं, जहां टीम वनडे सीरीज खेल रही हैं। सीरीज के पहले दो मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम ने वनडे सीरीज अपने नाम कर ली हैं। भारतीय टीम के हर मैच में एक नया खिलाड़ी मैच विनर बनकर उभर रहे हैं। इस वक्त भारतीय टीम में एक खिलाड़ी ऐसा हैं जो कि स्टार खिलाड़ी के रूप में उभरते दिख रहा हैं।
अगर यह खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को आगे और अच्छा बनाते जाए तो वह भारत सर्वश्रेष्ठ ऑलराऊंडर के रूप में अपने आप को स्थापित कर सकते हैं। इस खिलाड़ी ने अपने ऑलराऊंड प्रदर्शन की झलक वेस्टइंडीज दौरे पर दिखा दी हैं। जिससे भारत को एक नया युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH) मिलता दिखाई पड़ा रहा हैं। आइए आपको बताते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी-
दीपक हुड्डा के रूप में भारत को मिला नया युवराज सिंह

युवराज सिंह (YUVRAJ SINGFH) भारत के सबसे विस्फोटक खिलाड़ी में से एक रहे हैं। कोई भी खिलाड़ी कभी भी उनकी बराबरी नहीं कर सकता हैं। लेकिन उनकी तरह ऑलराऊंड प्रदर्शन कर अपना गेम दिखाकर टीम की नईया जरूर पार लगा सकता हैं। दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) जो हाल ही में भारत के लिए शानादर प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।
दीपक ने वेस्टइंडीज दौरे से पहले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के टी-20 मुकाबलों में अपना कहर बरपाया था। दीपक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में खेलते दिखाई दे रहे हैंं। इस दौरे में खेलते हुए दीपक एक ऑलराऊंडर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में दीपक ने गेंदबाजी में 9 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट चटकाए।
उसके बाद बल्लेबाजी में भी 33 रनों का अहम योगदान दिया। जिसके बाद दीपक एक ऑलराऊंड के रूप में नजर आने लगे हैं। दीपक अगर ऐसे ही अपने खेल को लगातार ऊपर बढ़ाते रहे तो इससे भारतीय टीम को कितना फायदा होगा और टीम कितने सफल हाथों में रहेगी यह बात हम सब जानते हैं।
दीपक के रहते हार्दिक पंड्या की नहीं खल रही कमी

हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) चोट से उबरने के बाद शानदार वापसी करते दिखे हैं। हार्दिक के रूप मे भारत को वापस से सर्वश्रेष्ठ ऑलराऊंडर की वापसी हुई हैं। लगातार साऊथ अफ्रीका, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलने के बाद हार्दिक पंड्या ने वेस्टइंडीज दौरे के वनडे सीरीज से ब्रेक लिया हैं।
हार्दिक का हिस्सा ना बनने से फैंस को लगा था कि हार्दिक की कमी खलेगी। लेकिन दीपक हुड्डा ने अपने शानदार ऑलराऊंड प्रदर्शन से हार्दिक की कमी नहीं खलने दी। यह भारत का सौभाग्य का क्षण हैं कि इस वक्त दीपक हुड्डा और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी ऑलराऊंड प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में भूमिका निभा रहे हैं।
