टीम इंडिया को मिल गया युवराज़ सिंह जैसा घातक बल्लेबाज, दिला सकता हैं भारतीय टीम को दूसरा विश्व कप

By Twinkle Chaturvedi On June 6th, 2022
टीम इंडिया को मिल गया युवराज़ सिंह जैसा घातक बल्लेबाज, दिला सकता हैं भारतीय टीम को दूसरा विश्व कप

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही नीली जर्सी पहनकर साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ खेलने के लिए तैयार है। साऊथ अफ्रीका क्रिकेट टीम जल्द ही भारत दौरे के लिए आ रही है जिसमें दोनों टीमों के बीच 5 अंतराष्ट्रीय टी-20 मैच 9 जून से भारत के अलग-अलग में खेला जाएगा। इंडिया की मिडिल ऑर्डर अब भी अच्छी दिखाई नहीं पड़ती हैं। युवराज़ सिंह (YUVRAJ SINGH) जब इंडिया के लिए खेलते थे।

टीम के मिडिल ऑर्डर को अपने कंधे के ऊपर लेकर चलते थे। लेकिन अब इंडिया को उनके जैसा ही एक होनहार बल्लेबाज मिल गया हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी-

टीम इंडिया को मिला युवराज़ सिंह जैसा बल्लेबाज

Two World Cups, six 6s and a win over cancer — 7 memorable Yuvraj Singh moments

भारतीय टीम जल्द ही साऊथ अफ्रीका के साथ टी-20 सीरीज खेलती नज़र आने वाली हैं। अब लगभग टी-20 विश्व कप से पहले भारत का शेड्यूल बहुत टाइट हैं। टीम लगतार कई सीरीज में अलग-अलग देशों के साथ हिस्सा लेने वाली हैं और ये सारी सीरीज इंडिया के लिए विश्व कप की टीम खोजने के तर्ज पर भी होगा।

भारत के सबसे घातक बल्लेबाज युवराज़ सिंह का नाम सुनते ही उनके बल्लेबाजी के दृश्य आंखों के सामने आ जाते हैं। युवराज़ सिंह टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर को अपने कंधों पर लेकर चलते थे। युवराज़ सिंह और धोनी के जाने के बाद भारत की मिडिल ऑर्डर काफी कमजोर दिखाई देती हैं। मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह स्थापित करने के अब भी भारत की कोशिश जारी हैं।

लेकिन अब एक खिलाड़ी को देखकर ऐसा लग रहा हैं कि यह टीम के मिडिल ऑर्डर को संभालने की जिम्मेदारी ले सकता हैं और वो खिलाड़ी हैं दीपक हुड्डा, दीपक को हमने आईपीएल लीग में घातक बल्लेबाजी करते हुए देखा हैं। वो अपना विकेट बचाने के साथ-साथ लंबे लंबे शार्ट्स खेलने में माहिर हैं। दीपक अब भारतीय टीम में मिडिल ऑर्डर में अपना शानदार योगदान देते दिख सकते हैं।

दीपक हुड्डा का ऐसा रहा हैं क्रिकेट के खेल में प्रदर्शन

Deepak Hooda pens emotional note after long-awaited international debut, writes THIS | Cricket News | Zee News

दीपक हुड्डा ने अपने करियर में अब तक नौ शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं। 74 ए-लिस्ट मुकाबले में 4 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 38.25 की औसत से 2257 रन बनाए हैं। वहीं दीपक ने 141 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें 2172 रन बनाए हैं। हाल ही में आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम का प्रदर्शन कर 15 मैचों में 136 की स्ट्राइक रेट से 400 से भी अधिक रन बनाए हैं और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के दम पर उन्हें साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका मिला हैं।

 

Tags: दीपक हुड्डा, भारत और साउथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, युवराज सिंह,