IND vs IRE: दीपक हुड्डा के शतकीय और संजू सैमसन की अर्धशतकीय पारी ने सोशल मीडिया में मचाया तूफान, फुले नहीं समां पा रहे हैं फैंस

By Twinkle Chaturvedi On June 28th, 2022
IND vs IRE: दीपक हुड्डा के शतकीय और संजू सैमसन की अर्धशतकीय पारी ने सोशल मीडिया में मचाया तूफान, फुले नहीं समां पा रहे हैं फैंस

दीपक हुड्डाः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आयरलैंड (IRELAND) के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 7 विकटों से जीत प्राप्त की थी। सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 28 जून को डबलिन (DUBLIN) में खेला जा रहा हैं। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) सीरीज के दूसरे मैच में भारत (INDIA) की कप्तानी के लिए तैयार हैं। कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया हैं।

आज दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) और संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने बल्लेबाजी करते हुए शानदार पारी खेली। जिससे वो सोशल मीडिया में फैंस के दिलों पर छाए रहे।

दीपक हुड्डा और संजू ने यादगार पारी से फैंस के बनाया दीवाना

सीरीज के पिछले मुकाबले में जीत के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने आज बल्लेबाजी का फैसला किया था और ये फैसला भारत (INDIA) के पक्ष में ही जाते दिखा। भारत के बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी के कारण भारत ने आज 227 रन बोर्ड पर लगाकर 228 रनों का लक्ष्य आयरलैंड की टीम को दे दिया हैं।

भारत के लिए ओपनिंग करने वाले बल्लेबाज संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने आज 42 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 77 रनों की पारी खेली और अपनी पहली अंतराष्ट्रीय फिफ्टी भी जड़ दी हैं। संजू के प्लेइंग 11 में खेलने से फैन पहले से ही उत्साहित थे उनके शानदार खेल ने सोने पे सुहागा का काम किया हैं।

भारत के बल्लेबाज दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) पिछले मैच में ओपनिंग करते हुए चमके थे। और आज के मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए भी शानदार खेल दिखाया हैं। आज दीपक हुड्डा ने 57 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्को की मदद से 104 रनों की पारी खेली और अपना पहला टी20 शतक भी जड़ दिया हैं। दीपक और संजू के बीच की साझेदारी टी-20 में भारत के लिए खेली गई सबसे बड़ी साझेदारी बन गई हैं। सोशल मीडिया में फैंस दीपक की पारी से खुश नजर आ रहे हैं। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

यहां देखें फैंस के टि्वट

https://twitter.com/nubhav00/status/1541829763333234689?s=20&t=2F2FOYGxdSCGU6zejDTjmg

https://twitter.com/_aman15_/status/1541827960008650752?s=20&t=2F2FOYGxdSCGU6zejDTjmg

https://twitter.com/thecoolguy03/status/1541825593515266048?s=20&t=2F2FOYGxdSCGU6zejDTjmg

https://twitter.com/Suprvirat/status/1541822698137210880?s=20&t=2F2FOYGxdSCGU6zejDTjmg

https://twitter.com/VishalVerma_9/status/1541822470696468480?s=20&t=2F2FOYGxdSCGU6zejDTjmg

https://twitter.com/WhiteCoat_no_48/status/1541824876448985088?s=20&t=2F2FOYGxdSCGU6zejDTjmg

https://twitter.com/iShivani_Shukla/status/1541824534453444608?s=20&t=2F2FOYGxdSCGU6zejDTjmg

https://twitter.com/cricketharshh/status/1541824634034655232?s=20&t=2F2FOYGxdSCGU6zejDTjmg

https://twitter.com/DlpTweets__/status/1541823276732669952?s=20&t=2F2FOYGxdSCGU6zejDTjmg

Tags: दीपक हुड्डा, भारत बनाम आयरलैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या,
Exit mobile version