अपनी बहन की सगाई में पहुंचे दीपक चाहर ने दिया ऐसे आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर तेज़ी से हो गए वायरल, देखें PHOTOS

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) की कजिन सिस्टर ज्योती चाहर (Jyoti Chahar) ने कुछ दिनों पहले ही सगाई के बंधन में बंध गई है। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इससे पहले हाल ही में दीपक चाहर अपनी शादी को ले कर भी सुर्खियों में थे। दीपक ने जया भारद्वाज से 7 फेरे लिए थे और दोनों शादी के बाद भी कई दिनों तक फैंस के बीच में छाए हुए थे।
इसके बाद अब दीपक चाहर (Deepak Chahar) अपनी कजिन सिस्टर ज्योती की सगाई की तस्वीरों को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं।
दीपक चाहर की कजिन सिस्टर ने की सगाई
दीपक चाहर की कजिन सिस्टर ने की सगाई
दरअसल इंस्टाग्राम पर दीपक चाहर (Deepak Chahar) की कजिन सिस्टर ने खुद अपन सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें तेज गेंदबाज भी अपनी बहन को आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ज्योती चाहर क्रिकेटर की कजिन सिस्टर हैं। जबकि उनकी खुद की बहन का नाम मालती चाहर है। जो अपने आपमें ही एक सेलिब्रिटी हैं और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। ज्योती स्पिनर गेंदबाज राहुल चाहर की अपनी बहन हैं।
बीते कुछ दिनों पहले दीपक चाहर (Deepak Chahar) अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ विवाह के बंधन में बंधने के बाद से फैंस के बीच छाए हुए थे। दोनों की शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई थी। जो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद भी आ रही थीं। दोनों के शादी डांस परफॉर्मेंस ने तो फैंस का दिल जीत लिया था जिसमें ये कपल एक-दूसरे के साथ स्टेज पर बॉलीवुड गानों पर ठुमके लगाते हुए नजर आया था।
इंजरी के बाद से नहीं खेला है कोई इंटरनेशनल मैच
इंजरी के बाद से नहीं खेला है कोई इंटरनेशनल मैच
हालांकि बात करें दीपक चाहर (Deepak Chahar) के क्रिकेट करियर की तो वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में खेले गए आखिरी यानी तीसरे टी20 मैच के बाद से उन्होंने किसी भी तरह का अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट नहीं खेला है। क्योंकि इस मैच में वो बुरी तरह चोटिल हो गए थे। उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। जिसकी वजह से वो लगातार क्रिकेट दुनिया से बाहर चल रहे हैं।
आईपीएल 2022 के पूरे सीजन से हो गए थे बाहर
आईपीएल 2022 के पूरे सीजन से हो गए थे बाहर
आईपीएल 2022 नीलामी में दीपक चाहर (Deepak Chahar) को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ की मोटी कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन, इंजरी के चलते वो इस पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। फिलहाल अभी तक उनकी क्रिकेट में वापसी नहीं हो सकी है। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि टी20 वर्ल्ड कप तक वो भारतीय टीम से जुड़े सकते हैं।
Tags: PHOTOS, दीपक चाहर, भारतीय टीम,