दीपक चाहर के रिसेप्शन में हुआ टीम इंडिया का ‘रीयूनियन’, तस्वीरें तेजी से अब हो रही हैं वायरल

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर दीपक चाहर (Deepak Chahar) शादी के बंधन में बंध गए हैं। दीपक ने अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज से 1 जून को शादी कर ली है। इंडियन प्रीमियर लीग -2022 के ठीक बाद हुई इस शादी में शरीक होने टीम इंडिया के कई सितारे भी पहुंचे।
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने एक जून को धूम-धाम के साथ आगरा के पांच सितारा होटेल में शादी की। उन्होंने अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लिए। शादी में दीपक-जया के परिवार वाले दिखाई दिए वहीं। हालांकि रिसेप्शन में चाहर के कई साथी खिलाड़ी दिखाई दिए।
दीपक चाहर की शादी पर पंहुचे दिग्गज
दीपक चाहर (Deepak Chahar) और जया का रिसेप्शन दिल्ली में हुआ जिसमें टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी दिखाई दिए। इस समारोह में एक तरह से टीम इंडिया का रियूनियन हो गया। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। दीपक चाहर ने शादी के बाद एक बड़ा रिसेप्शन दिया, जिसमें कई बड़े क्रिकेटर्स पहुंचे। इस रिसेप्शन की तस्वीरें अब सामने आई हैं, जिसमें सुरेश रैना, ऋषभ पंत ,कर्ण शर्मा, भुवनेश्वर कुमार समेत कई क्रिकेटर्स नज़र आ रहे हैं।
दीपक चाहर के रिसेप्शन में हिस्सा लेने के लिए आईपीएल के भी युवा सितारे भी पहुंचे। जिसमें ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, कर्ण शर्मा समेत अन्य कई प्लेयर्स मौजूद रहे। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भी यहां अपने परिवार के साथ पहुंचे। सुरेश रैना ने इंस्टाग्राम पर दीपक चाहर और जया भारद्वाज के साथ तस्वीर शेयर की, साथ में सुरेश की वाइफ प्रियंका भी हैं।
उधर, आरसीबी के क्रिकेटर कर्ण शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं। यहां पर भुवनेश्वर कुमार अपनी वाइफ के साथ दिख रहे हैं, साथ में महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त अरुण पांडे भी हैं।