दीपक चाहर अगले महीने करेंगे अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज से शादी, वायरल हुआ शादी का कार्ड

By Twinkle Chaturvedi On May 21st, 2022
दीपक चाहर अगले महीने करेंगे अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज से शादी, वायरल हुआ शादी का कार्ड

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) जो अपनी शानदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को हाथ खोलने का एक भी मौका नहीं देते हैं। आईपीएल सीजन 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दीपक चाहर को 14 करोड़ रूपए में खरीदा था लेकिन पीठ में चोट के चलते वो पूरे सूीजन खेल से बाहर ही रहे हैं। खबर यह आ रही है कि दीपक अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज से 1 जून 2022 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

 आगरा में करेंगे दीपक चाहर शादी, वायरल हुआ कार्ड

दीपक चाहर 1 जून 2022 को आगरा में अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज से शादी करने जा रहे हैं। दोनो ही बड़े लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, दोने ने अब शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया हैं। जया भारद्वाज दिल्ली की रहने वाली है और वो एक कॉरपोरेट फर्म में काम करती है, जया बिग बॉस-5 और स्पिलिट्सविला-2 फेम सिध्दार्थ भारद्वाज की बहन हैं।

दीपक चाहर के शादी के एक कार्ड की एक फोटो सामने आई है, इस कार्ड में सुनहरे अक्षरों में दीपक वेड्स जया लिखा हुआ है साथ ही शादी की तारीख 1 जून 2022 लिखी हुई हैं।

आईपीएल 2021 के दौरान स्टेडियम में किया था प्रपोज

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 का खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल का पिछला सीजन दुबई में खेला जा रहा था, 7 अक्टूबर 2021 को चेन्नई पंजाब के साथ मैच खेल रही थी दुर्भाग्यवश चेन्नई वो मुकाबला हार गई थी। लेकिन मैच खत्म होने के बाद दीपक चहर ने भरे स्टेडियम में जया को प्रपोज किया था, दीपक ने घुटने में बैठकर जया भारद्वाज को रिंग पहनाई थी इसके बाद जया ने उन्हें शादी के लिए हां कह दिया था।

मिस्टर दीपक चाहर इस सीजन सीएके के लिए चोट के चलते खेलते दिखाई नहीं दिए हैं गौरतलब है भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी-20 सीरीज का हिस्सा भी दीपक नहीं रहेंगे।

 

Tags: आईपीएल 2021, आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, जया भारद्वाज, दीपक चहर, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version