दीपक चाहर ने भरे स्टेडियम में किया था जया का प्रपोज, ऐसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी, देखें कपल की खूबसूरत तस्वीरें

भारत (INDIA) के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) जो आईपीएल (IPL) और भारतीय टीम में अपने शानदार खेल से महफिल लूटते हुए दिखाई देते हैं। दीपक ने हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दीपक ने दिल्ली की रहने वाली जया भारद्वाज (JAYA BHARDWAJ) के साथ शादी की हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया में आते ही छा जाती हैं। आज हम आपको दीपक और जया की खूबसूरत तस्वीरों के साथ उनकी लव स्टोरी से रूबरू कराने वाले हैं।
दीपक चाहर की बहन ने कराई थी पहली मुलाकात

दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) 1 जून 2022 को आगरा में अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज से शादी कर ली हैं। दोनो ही बड़े लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जया भारद्वाज दिल्ली की रहने वाली है और वो एक कॉरपोरेट फर्म में काम करती है, उन्होने मुंबई यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन तक की पढाई की हैं।
जया और दीपक की पहली मुलाकात दीपक की बहन मालती चाहर ने ही करवाई थी। जया भारद्वाज बिग बॉस-5 और स्पिलिट्सविला-2 फेम सिध्दार्थ भारद्वाज की बहन हैं। दीपक और जया ने शादी के र्समों और काफी सारी तस्वीरें शेयर की जो फैंस को काफी ज्यादा दीवाना बनाती हैं। दोनों को ही साथ में देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश दिखाई देते हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
दीपक चाहर ने भरे स्टेडियम में किया था जया को प्रपोज

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 का खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल का पिछला सीजन दुबई में खेला जा रहा था, 7 अक्टूबर 2021 को चेन्नई पंजाब के साथ मैच खेल रही थी दुर्भाग्यवश चेन्नई वो मुकाबला हार गई थी। लेकिन मैच खत्म होने के बाद दीपक चाहर ने भरे स्टेडियम में जया को प्रपोज किया था, दीपक ने घुटने में बैठकर जया भारद्वाज को रिंग पहनाई थी इसके बाद जया ने उन्हें शादी के लिए हां कह दिया था।
दीपक चाहर पीठ के चोट के चलते आईपीएल 2022 के पूरे लीग से बाहर रहे थे और वो अभी भी भारतीय टीम से बाहर ही हैं। उम्मीद होगी कि वो जल्द ही भारतीय टीम में वापसी के झंडे गाडे।
Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, जया भारद्वाज, दीपक चाहर, भारतीय क्रिकेट टीम,
View this post on Instagram
