IPL 2022: टीम इंडिया के इस क्रिकेटर की शादी में एक साथ ठुमके लगाते नज़र आएंगे विराट कोहली, धोनी और रोहित शर्मा

By Akash Ranjan On May 28th, 2022
IPL 2022: टीम इंडिया के इस क्रिकेटर की शादी में एक साथ ठुमके लगाते नज़र आएंगे विराट कोहली, धोनी और रोहित शर्मा

टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। वे आईपीएल 2022 के फाइनल के बाद शादी करेंगे। दीपक ने अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को आईपीएल के पिछले सीजन में दुबई में प्रपोज किया था। अब दीपक की शादी से जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आई है। उनकी शादी में महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी समेत टीम इंडिया के विराट कोहली और अनुष्का जैसे कई स्टार्स को इनवाइट किया गया है।

दीपक चाहर ने इन सभी को किया है इनवाइट

इनसाइड स्पोर्ट्स में छपी एक खबर के अनुसार दीपक के परिवार ने कई लोगों को न्योता भेजा है। दीपक चाहर के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि,

”धोनी और उनकी वाइफ साक्षी, रोहित शर्मा और रितिका, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को शादी के लिए निमंत्रण भेजा गया है। लिहाजा संभव है कि धोनी-साक्षी और विराट-अनुष्का शादी में पहुंचेंगे।”

1 जून को होगी टीम इंडिया के दीपक चाहर की शादी

दीपक चाहर की मंगेतर का नाम जया भारद्वाज है। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, और पिछले साल लाइव मैच के दौरान चाहर ने उन्हें प्रपोज किया था। दीपक चाहर की शादी का कार्ड वायरल है, जिसके अनुसार दीपक और जया भरद्वाज 1 जून को शादी (Deepak Chahar Marriage Date) के फेरे लेंगे। इस शादी में कई क्रिकेटर्स शामिल हो सकते हैं। एमएस धोनी और उनकी पत्नी भी इस शादी में पहुंच सकते हैं।

फ़िल्मी स्टाइल में दीपक ने स्टेडियम में किया प्यार का इज़हार

पिछले सीजन में 7 अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया था। इस मुकाबले के बाद दीपक ने स्टेडियम में बैठी अपनी गर्लफ्रेंड जया को शादी के लिए प्रपोज किया था। चाहर ने घुटनों के बल बैठकर जया को रिंग ऑफर की थी। इस दौरान टीवी के कैमरों से लगाकर स्टेडियम में मौजूद हर व्यक्ति की निगाह इन दोनों पर टिक गई थी। इसके बाद धोनी समेत कई खिलाड़ियों ने उन्हीं बधाई दी थी।

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, टीम इंडिया, दीपक चाहर,
Exit mobile version