David Warner नहीं खेलना चाहते BBL लीग, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें खरीदने के लिए लगा देगा भरपूर पैसा

By Satyodaya On August 4th, 2022
David Warner नहीं खेलना चाहते BBL लीग, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें खरीदने के लिए लगा देगा भरपूर पैसा

इन दिनों क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) को बहुत बड़ा तगड़ा झटका लगा है। दरअसल अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (David Warner) ने बहुत बड़ा फैसला लिया है उन्होंने कहा है बिग बैश लीग के बजाय व आगामी इंटरनेशनल लीग टी-20 का हिस्सा रहने वाले हैं। जब से डेविड वार्नर ने यह फैसला लिया है तब से सीए अपने अपने स्टार प्लेयर को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टी20 टूर्नामेंट बीबीएल लीग में शामिल करने के लिए आकर्षक अनुबंध की तैयारियों में लग चुका है।

डेविड वार्नर को इस लीग में खिलाने के लिए बोर्ड पूरी तरह से अपना बैंक खाली करने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है। क्योंकि सीए अच्छी तरीके से जानता है कि डेविड वॉर्नर (David Warner) इस लीग में खेलने के लिए बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्हें रेटिंग बनाने में डेविड वॉर्नर काफी मदद कर सकते हैं।

डेविड वॉर्नर कर रहे हैं ऐसा फ्यूचर प्लान

दरअसल डेविड वॉर्नर (David Warner) फ्यूचर प्लान कर रहे हैं इसका खुलासा प्रबंधक जेम्स एर्स्किन ने किया है। हालांकि उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं बताया है लेकिन थोड़ा ही योजना के बारे में बताया है। उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया है। जेम्स ने द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को बताया है, कि

” हम लोग क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ काम कर रहे हैं और कोशिश करें कि बहुत जल्द सभी के हितों के के लिए अच्छा काम करें मेरी सलाह डेविड वार्नर को उनके अंतरराष्ट्रीय करियर से संबंधित यही है कि वह अपनी शर्तों से बाहर आकर काम करें।”

दरअसल आपको बता दें इस वक्त सीए को अपनी बीबीएल रेटिंग बढ़ाने के लिए डेविड वॉर्नर (David Warner) की बहुत जरूरत है। इसीलिए सीए शानदार अनुबंध की पेशकश करने की तैयारी कर रहे हैं। क्योंकि सीए चाहता है कि डेविड वॉर्नर इस लीग को छोड़कर दूसरी लीग ना खेलने जाए। ऐसे में आस्ट्रेलिया के प्रमुख t20 प्रतियोगिता में डेविड की उपस्थिति सीए चैनल सेवन के साथ अपने संबंधों को सुधारने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं बीबीएल की टेलीविजन रेटिंग भी बढ़ा सकती है।

सीए डेविड को खरीदने के लिए खर्च करेगा भरपूर डॉलर


सीए पूरी तरह से चाहता है कि डेविड वॉर्नर (David Warner) इस लीग में खेलते हुए नजर आए जिसके लिए वह पूरी तरह से दम लगा देगा अपना सारा पैसा खर्च कर देगा सीए डेविड वॉर्नर को खरीदने के लिए लाखों डॉलर लगा देंगे। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट ने बताया कि $340,000 एक प्रस्ताव के लिए तैयार है और इसका मूल्य 500,000 डॉलर से भी अधिक है। सीए बुरी तरह से तैयार है डेविड वॉर्नर को खरीदने के लिए डेविड वार्नर को किसी भी तरह से वह इस लीग में खिलाना चाहता है।

Read More-आईसीसी ने जुलाई महीने के प्लेयर ऑफ मंथ के लिए इन 3 खिलाड़ियो को किया नॉमिनेट, एशिया का युवा स्टार भी शामिल

Tags: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, जेम्स एर्स्किन, डेविड वॉर्नर, बिग बैश लीग,
Exit mobile version