डेवॉन कॉन्वे के आऊट होने पर डेविड वॉर्नर ने लिए उनके मज़े कहा- “मैं तुम्हारा दर्द समझ सकता हूं’

न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड (ENGLAND) पहुंची हैं। पहले टेस्ट के पहले दिन में न्यूजीलैंड अपनी पारी में 132 के स्कोर पर ऑल आऊट हो गई थी। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड भी अपनी पारी में 141 के स्कोर पर ऑल आऊट हो गई थी। आज पहले टेस्ट मैच की पारी का दूसरा दिन चल रहा हैं। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेवॉन कान्वे (DEVON CONWAY) मात्र 3 रन के स्कोर पर आऊट हो गए थे। उनके आऊट होने पर आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने खूब मज़े लिए।
डेवॉन कॉन्वे के आऊट होने पर वॉर्नर ने लिए मज़े

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट इंग्लैंड के लॉर्डस मेंखेला जा रहा हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूलीलैंड की टीम इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने 132 के स्कोर पर ही ऑल आऊट हो गयी। आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले डेवॉन कान्वे मात्र 3 रन के स्कोर पर स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथों आऊट हो गए। ब्रॉड ने गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी थी। इस गेंद को डेवॉन कॉन्वे ने मारने का प्रयास किया। लेकिन गेंद सीधा जॉनी बेयस्टो के हाथों में जाकर गिरी।
महज 3 रन के स्कोर पर आऊट होना किसी बल्लेबाज के लिए अच्छी बात नहीं होती हैं। डेवॉन कॉन्वे के इस गहरे जख्म पर आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर नमक छिड़कने का काम किया हैं। डेविड ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाऊंट पर एक स्टोरी साझा कर लिखा- मैं तुम्हार दर्द समझ सकता हूं
तो इस वज़ह से डेविड वॉर्नर ने किया ऐसा

दरअसल डेविड वॉर्नर ने स्टुअर्ट ब्रॉड के गेंद से आऊट होने वाले डेवॉन कॉन्वे को लेकर यह कहा थी कि मैं तुम्हार दर्द समझ सकता हूं उन्होंने ऐसा इसलिए कहा होगा। क्योंकि वॉर्नर का भी स्टुअर्ट ब्रॉड के सामने रिकॉर्ड काफी खराब रहा हैं। इसविए कॉन्वे को आऊट होता देख उनका दुख भी छलक उठा। साल 2019 में एशेज सीरीज में ब्रॉड ने वॉर्नर को 10 में से 7 बार अपना शिकार बनाया हैं। इस सीरीज में वॉर्नर सिर्फ 95 रन ही बना पाए थे।
Tags: इंग्लैंड क्रिकेट टीम, केन विलियम्सन, डेविड वार्नर, डेवॉन कान्वे, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम,
