डेविड मिलर के सबसे छोटी फैन की हुई डेथ

डेविड मिलर को दूसरे वनडे मैच से पहले लगा गहरा सदमा, उनकी प्यारी बच्ची का हो गया निधन, पोस्ट के जरिए दी जानकारी

डेविड मिलर के सबसे छोटी फैन की हुई डेथ

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa Cricket Team) के डेविड मिलर (David Milor) अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिये जाने जाते है. हाल ही में भारत (India) और अफ्रीका की टी20 सीरीज में उन्होंने शानदार शतक भी जड़ने के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया. इसके साथ एकदिवसीय मैच में भी अपनी दमदार पारी की बदौलत अपनी टीम को जीत दिलवाने में जबरदस्त भूमिका निभाई. इसी बीच एक समाचार से इस बेहतरीन खिलाड़ी को एक गहरा सदमा पहुंचा है.

डेविड मिलर को क्यों पहुंचा सदमा

डेविड मिलर के सबसे छोटी फैन की हुई डेथ

दरअसल शनिवार को धुंआधार तेज बल्लेबाज डेविड मिलर की सबसे बड़ी फैन की कैंसर की वजह से जान चली गई है. इस खबर को सुनने के बाद से मिलर काफी ज्यादा दुख में है. डेविड मिलर की सबसे छोटी फैन काफी लंबे टाइम से इस घातक बिमारी से जंग लड़ रही थी, लेकिन इस भयानक बीमारी ने इस बच्ची को हमेशा के लिये सुला दिया.

मिलर ने शेयर किया भावुक पोस्ट

डेविड मिलर के सबसे छोटी फैन की हुई डेथ

अपनी सबसे छोटी फैन की मृत्यु की खबर को सुनने के बाद डेविड मिलर (David Milor) ने इस बच्ची की डेथ की खबर देने के साथ उसे याद किया. मिलर ने अपनी सबसे छोटी फैन को याद करते हुए लिखा कि

”मेरी प्यारी बच्ची, सबसे बड़ी दिल वाली, अपनी लड़ाई को नए स्तर पर पहुचाने वाली तुम बहुत याद आओगी. तुमने हमेशा हर चैलेंज को गले से लगाया और तुम्ही तो वो थी जिसने मुझे ये बात सिखा दी कि अपनी जिंदगी के हर पल को खुशी के साथ जीना चाहिए. ”

इस पोस्ट के साथ मिलर ने बच्ची के साथ वीडियो भी शेयर किया.

Exit mobile version