बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले डेविड मिलर कुल इतनी संपति के हैं मालिक, सिर्फ IPL से ही कमा लिए है इतने करोड़

By Twinkle Chaturvedi On June 12th, 2022
बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले डेविड मिलर कुल इतनी संपति के हैं मालिक, सिर्फ IPL से ही कमा लिए है इतने करोड़

साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA)  के स्टार खिलाड़ी डेविड मिलर (DAVID MILLER) के सितारे आज कल बड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। उनके बल्ले से लगी हर गेंद सोना बनकर रन उगल रही हैं। मिलर ने 10 जून को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। मिलर अभी भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में अपनी टीम का हिस्सा हैं। पिछले मैच में डेविड ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे।

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपनी टीम गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) को ट्रॉफी दिलवाने में मिलर ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। आज हम आपको इस स्टार खिलाड़ी के लक्जरी लाइफ के बारे में बताने वाले हैं।

कुल इतनी संपति के मालिक हैं डेविड मिलर

David Miller Turns 33: Top Performances in the IPL by the South African Cricketer

डेविड मिलर (DAVID MILLER) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हर कोई उनका फैन हैं। मिलर ने साल 2010 में साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) की टीम के लिए डेब्यू किया था। तब से ही वो टीम के एक अभिन्न सदस्य बने हुए हैं और आज हर विरोधी टीम के लिए सबसे खतरनाक खिलाड़ी बनते जा रहे हैं। आईपीएल (IPL) में तो हमने उनका कोहराम देखा ही हैं। लेकिन भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच में अपनी करिश्माई पारी से हर किसी को उन्होने दीवाना बना दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से मिलर की कुल संपति 83.5 करोड़ रूपए हैं। यह उन्होने आईपीएल और कई अलग-अलग ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए कमाए हैं। साल 2011 से साल 2021 के आईपीएल से मिलर ने 58 करोड़ रूपए कमाए हैं। मिलर अपनी मेहनत से आज एक लक्जरी लाइफ जी रहे हैं। लेकिन इस लक्जरी में भी मिलर सादगी तलाश कर लेते हैं।

डेविड मिलर ने साऊथ अफ्रीका के लिए जीते हैं सबसे ज्यादा अवार्ड

Pin on Cricket

डेविड मिलर (DAVID MILLER) आईपीएल (IPL) के इस सीजन कितने अच्छे फॉर्म में दिखे हैं हम सब जानते हैं। अपने फॉर्म को बरकरार रखते हुए मिलर ने भारत (INDIA) के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 31 गेंदों में 64 रन बनाए। इस मैच में उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से भी नवाजा गया। यह अवार्ड अपने नाम करते ही डेविड ने साऊथ अफ्रीका की टीम के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं।

डेविड मिलर ने साऊथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी एबी डिविलयर्स (AB DEVILLIERS) के 7 बार मैन ऑफ द मैच को रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं। मिलर ने अब तक टी-20 इंटरनेशनल में 8 बार मैन ऑफ द मैच चुने गए हैं।

Tags: आईपीएल, क्रिकेट साऊथ अफ्रीका, गुजरात टाइटंस, डेविड मिलर, साऊथ अफ्रीका क्रिकेट टीम,