IND vs SL: शर्मनाक हार पर भड़के कप्तान दासुन शनाका ने इन 3 खिलाड़ियो को ठहराया जिम्मेदार, बताया कहाँ हाथ से निकला मुकाबला

By Adeeba Siddiqui On January 11th, 2023
दासुन शनाका

भारत और श्रीलंका के बीच के आज के पहले वनडे मैच में श्रीलंका को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा. टॉस में बाज़ी मारते हुए श्रीलंका की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसल किया था जो की उसे बेहद भारी पड़ता दिखा. भारतीय टीम से 67 रनों से मिली करारी हार के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने मैच प्रेजेंटेशन में बड़ा बयान दिया.

दासुन शनाका का बयान

दासुन शनाका ने श्रीलंका की आज भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद बड़ा बयान दिया. उन्होंने मैच प्रेजेंटेशन में बड़ा बयान देते हुए कहा,

“मुझे लगता है की ओपनिंग में हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की और उनके ओपनर ने अच्छी शुरुवात दिलाई. भारतीय गेंदबाजों की तरह हमारे पास कोई प्लान नहीं था और हमने सही गेंदबाजी नहीं की. हमने शुरुवाती 10 ओवर में कुछ खास वैरिएशन नहीं इस्तेमाल किया. मैंने अच्छी बल्लेबाजी करने का प्रयास किया और सफल भी हुआ. मुझे लगता है की मुझे टी20 फॉर्मेट में ऊपर के क्रम में बल्लेबाजी करने का मौका मिलना चाहिए लेकिन टीम को मैं 6वें नंबर पर ही लगता हूं.”

दासुन शनाका का प्रदर्शन

श्रीलंका के खिलाफ भारत का आज प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. बात श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका के प्रदर्शन की करें तो उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया. श्रीलंका की टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उनके बल्ले से आज इस मैच में 108 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 3 छक्के निकले. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी शानदार 122.73 का रहा. दासुन शनाका अंत तक नाबाद रहे.

Tags: दासुन शनाका,
Exit mobile version