दासुन शनाका को अभी भी IPL 2023 में मिल सकती है जगह, आईपीएल में इन 3 टीमों में से 1 में हो सकते हैं शामिल

By Tanu Chaturvedi On January 23rd, 2023
दासुन शनाका

श्रीलंका और भारत के बीच सीरीज में दासुन शनाका ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। टी20 की दूसरी सीरीज में तो वो मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए थे। इसके कारण श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को आईपीएल में इन तीन टीमों में से एक टीम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। दासुन शनाका की पारी देखकर सभी हैरान हैं। वह सीरीज में भी काफी अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं। ऐसे में आईपीएल की टीमें जिन्हें दासुन की जरूरत है अपनी फ्रैंचाइजी में उन्हें शामिल कर सकती हैं।

पंजाब किंग्स

आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ देकर सैम करन को अपने साथ जोड़ा था लेकिन दासुन शनाका की पारी देखने के बाद अब टीम दासुन शनाका को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में माहिर हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ड्वेन ब्रावो की जगह दासुन शनाका को टीम का हिस्सा बना सकती है। वें टीम के लिए आने वाले भविष्य कप्तान भी विकल्प बन सकते हैं। दासुन ने पिछले साल श्रीलंका के लिए कप्तानी कर उसे एशिया चैंपियन बनाया था।

मुंबई इंडियंस

आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस भी दासुन शनाका को अपने साथ ले सकती है। आलराउंडर किरोन पोलार्ड ने आईपीएल को अलविदा कह दिया था। उनके जाने से टीम में एक आलराउंडर की जगह खाली हो गई है। इस जगह को भरने के लिए टीम ने कैमरून ग्रीन को खरीदा है। लेकिन दासुन शनाका एक्सपीरियंस्ड खिलाड़ी हैं, इसलिए टीम उन्हें अपने साथ ले सकती है।

दासुन श्रीलंका के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी की भूमिका में खेलते हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और मीडियम फास्ट बॉलर भी हैं। आपको बता दें कि टी20 सीरीज में श्रीलंका पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय को जीतने के करीब पहुंचा था, लेकिन उसे दो रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम ने दूसरे टी20 में भारत को 16 रन से हराया। राजकोट में तीसरे और अंतिम टी20 में हालांकि सूर्यकुमार यादव के तूफानी शतक ने भारत को 2-1 से सीरीज जीता दी।

Tags: आईपीएल, चेन्नई सुपर किंंग्स, दासुन शनाका, श्रीलंका कप्तान,
Exit mobile version