कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का हिस्सा बनने के लिए हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने भरी उड़ान, इस दिन से एक्शन में दिखेगी भारतीय टीम

By Twinkle Chaturvedi On July 25th, 2022
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का हिस्सा बनने के लिए हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने भरी उड़ान, इस दिन से एक्शन में दिखेगी भारतीय टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (INDIAN WOMEN CRICKET TEAM) जल्द ही बर्मिघंम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (COMMON WEALTH GAMES 2022) का हिस्सा बनने वाली हैं। हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  कॉमनवेल्थ गेम्स  जैसे बड़े खेल महोत्सव का हिस्सा बनने वाली हैं। इस टूर्नामेंट में टीम को देखने के लिए पूरा भारत देश बेताब नजर आ रहा हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का हिस्सा बनने के लिए महिला टीम 24 जुलाई को बर्मिंघम के लिए उड़ान भर चुकी हैं। बीसीसीआई (BCCI) ने खुद इस बात की जानकारी की हैं।

भारतीय महिला टीम ने बर्मिंघम के लिए भरी उड़ान

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के इतिहास में पहली बार क्रिकेट को शामिल किया गया हैं। इस गेम्स में क्रिकेट से जुड़े कुछ देश की महिला टीम अपना शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आने वाली हैं। जिसमें भारतीय टीम भी सबसे ऊपर हैं। भारतीय टीम ने इस गेम्स का हिस्सा बनने के लिए 24 जुलाई को बर्मिंघम के लिए उड़ान भर ली हैं। बीसीसीआई ने खुद इसकी ऑफिशियल जानकारी शेयर करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया हैं।

जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) , स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA), और अन्य भारतीय महिला खिलाड़ी नजर आ रही हैं। बीसीसीआई ने महिला खिलाड़ियों को बधाई देते हुए लिखा हैं कि- “आज सुबह बैंगलोर से बर्मिंघम रवाना हुई टीम इंडिया को शानदार बधाई।”

यहां देखें वीडियो

भारतीय महिला टीम 29 जुलाई से शुरू करेगी सफर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला टीम का सफर 29 जुलाई से शुरू होगा। जब भारतीय टीम आस्ट्रेलिया से भिड़त करती हुई नजर आएगी। मिताली राज के संन्यास के बाद हरमनप्रीत कौर कप्तानी और स्मृति मंदाना उप-कप्तानी की जिम्मेदारी संभालती हुई नजर आएंगी। भारतीय टीम को एक ग्रुप में रखा गया हैं, जिसमें आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और बारबडोस शामिल हैं। आस्ट्रेलिया से भिड़त के बाद भारतीय टीम 31 जुलाई को पाकिस्तान से टकराती हुई नजर आएगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, एस. मेघना, तानिया भाटिया, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वास्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, जेमिमा राड्रिग्स, राधा यादव, हरलीन देओल और स्नेह राणा।

Tags: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, हरमनप्रीत कौर,