CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की महिलाओं ने रचा दिया इतिहास, इंग्लैंड को रौंद कर फाइनल में मारी एंट्री, गोल्ड मेडल से बस एक क़दम दूर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज यानि 6 अगस्त को भारत और इंग्लैंड (IND-W vs ENG-W) के बीच खेला गया था। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया (Team India) की कप्तान हरमानप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने टॉस अपने नाम करते हुए पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे, जिसके चलते इंग्लिश टीम को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य मिला था।
जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर महज 160 रन बनाए। लिहाजा भारतीय टीम ने 4 रनों के मार्जिन से मुकाबला अपने नाम करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) के फाइनल में जगह बना ली है।
भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने जमाया अर्धशतक
स्मृति मंधाना
कॉमनवेलथ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तरफ से स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और शेफाली वर्मा (Shafali Verma) की जोड़ी ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन शेफाली मात्र 15 रन बनाकर ही केंप की गेंद पर ब्रंट को कैच दे बैठीं और अपना विकेट गँवा दिया। इसके बाद स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का कहर देखने को मिला। उन्होंने 23 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से पहले अपना अर्धशतक पूरा किया।
अर्धशतक जड़ने के बाद वो अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील कर ही पाती कि विकेट के पीछा शॉट लगाने के चक्कर में वो आउट हो गईं। मंधाना ने 32 गेंद पर 8 चौके और 3 छक्के की जमाते हुए उन्होंने 61 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद हरमनप्रीत कौर और जोमिमा रोड्रिगेज (Jemimah Rodrigues) ने भारतीय पारी को संभाला। भारत की तरफ से रोड्रिगेज ने भी दमदार 44 रनों की पारी खेली और नाबाद रहीं। उनके आलावा हरमनप्रीत कौर 20 रन, दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) 22 रन जबकि पूजा वस्तारकार 0 रन पर आउट हुईं। वहीं, स्नेह राणा 0 रन पर नाबाद रहीं।
कुछ ऐसी रही इंग्लैंड की पारी
इंग्लैंड की पारी
कॉमनवेलथ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने के लिए इंग्लैंड की टीम जब मैदान पर आई तो भारत को पहली सफलता दीप्ति शर्मा ने दिलाई। उन्होंने सोफिया डंक्ले (Sophia Dunkley) को 19 रन पर चलता किया। इसके बाद इंग्लैंड को दूसरा झटका एलिस कैप्सी (Alice Capsey) के रूप में लगा जो 13 रन बनाकर रन चुराने के चक्कर में आउट हो गईं। तनिया भाटिया के थ्रो पर स्नेह राणा (Sneh Rana) ने उनको रन आउट किया। फिर इंग्लैंड को तीसरा झटका डैनी वायट के रूप में लगा जो 35 रन बनाकर स्नेह राणा का शिकार बन बैठीं।
फिर इंग्लैंड को चौथा झटका शानदार बल्लेबाजी कर रहीं एमी जोंस (Amy Jones) के रूप में लगा जो 31 के स्कोर पर रन आउट हो गईं। इसके बाद इंग्लैंड की कप्तान नैटली सीवर (Natalie Sciver) जो शानदार बल्लेबाजी कर रही थीं वो रन आउट होकर पवेलियन लौटीं। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 43 गेंदों का सामना किया और 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 41 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कप्तान नैटली के आउट होने के बाद इंग्लैंड को छठा झटका कैथरीन ब्रंट के रूप में लगा जो 0 रन पर स्नेह राणा का शिकार बन बैठीं। अंत में माया बूशेर 4 रन बनाकर नाबाद रहीं जबकि सोफी एकलस्टन 7 रन बनाकर नाबाद रहीं।
टीम इंडिया ने 4 रनों से जीता मैच, फाइनल में मारी एंट्री
फाइनल में मारी एंट्री
टीम इंडिया की उम्मीद रन दर रन खत्म होती जा रही थी, 135 के स्कोर पर इंग्लैंड टीम ने 4 ही विकेट गंवाये थे। कप्तान एमी जोन्स(31) एक छोर को संभालते हुए अपनी टीम को लक्ष्य के करीब लेकर जा रही थी, लेकिन 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर राधा यादव ने एमी जोंस को रन आउट कर दिया। हालांकि अभी भी इंग्लैंड की कप्तान नताली स्कीवर(41) क्रीज पर मौजूद थी, जो की भारत की जीत में रोड़ा बनकर खड़ी हुई थी।
19 ओवर में लगातार 2 बाउंड्री आने के बाद इंग्लैंड की जीत पक्की लग रही थी, लेकिन स्मृति मंधाना की चमत्कारी थ्रो ने इंग्लिश कप्तान को चलता किया। जिसके बाद अंत में टीम इंडिया (Team India) ने मेजबानों को मैच में आने का मौका नहीं दिया और इंग्लैंड सिर्फ 160 बनाने में सफल हो पाई। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया CWG 2022 फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन चुकी है।
Tags: IND-W vs ENG-W, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022, स्मृति मंधाना,