CSK vs KKR: शर्मनाक हार पर कप्तान रविंद्र जडेजा बुरी तरह से भड़के, इन खिलाड़ियो पर फोड़ दिया हार का सारा ठीकरा

By Aditya tiwari On March 27th, 2022
रविंद्र जडेजा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरूआत आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुई. जहाँ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीमें आमने-सामने थी. जहाँ पर श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी, तो चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवरों में 131 रन ही बना सकी. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. कप्तान रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने हार का ठीकरा इन खिलाड़ियो पर फोड़ दिया.

रविंद्र जडेजा ने इन खिलाड़ियो पर फोड़ा हार का ठीकरा

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की जगह रविंद्र जडेजा अब चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAIN SUPER KINGS) टीम के कप्तान बने हैं. कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के खिलाफ उनके कप्तानी करियर की शुरूआत बहुत अच्छी नहीं रही. टीम को इस मुकाबले में शर्मनाक तरीके से 6 विकेट की हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने कहा कि-

“मुझे लगता है कि ओस एक अहम भूमिका निभाएगी. टॉस जीतकर आप पहले गेंदबाज़ी करना चाहेंगे. शुरुआती 6-7 ओवरों में पिच में नमी थी और दूसरी पारी में गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी. ब्रावो ने अच्छी गेंदबाज़ी की. बल्लेबाज़ी में हम एक बड़ी साझेदारी नहीं निभा पाए. अगले मैच में हम अच्छा करना चाहेंगे.”

टूर्नामेंट में जल्द वापसी करना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स

अपने अगले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) टीम को लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के खिलाफ 31 मार्च को खेलना है. ये मुकाबला मुंबई के ही ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना है. जहाँ पर जीत दर्ज करके चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2022 (IPL 2022) में शानदार वापसी करना चाहेगी. जिससे टूर्नामेंट में अच्छी स्थिति बनाई जा सके. जिसके लिए कप्तान रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को अपने बल्ले से रनों की बारिश करनी होगी. वहीं महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) अपनी लय को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे.

Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंंग्स,
Exit mobile version