IPL 2022: लाल रंग की पिच पर खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच पहला मैच, ऐसा होगा पिच का मिजाज, टॉस होगा अहम

By SM Staff On March 25th, 2022
चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का पहला मैच कल के दिन शाम 7:30 बजे लाल रंग की पिच पर खेला जाना है, जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के साथ होगा. ये दोनों टीमें इस बार अलग अंदाज में ही खेलती हुई दिखाई देंगी क्योंकि दोनों ही टीमों के कप्तान बदल चुके हैं. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रविन्द्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के हाथों में है तो वहीं केकेआर की कमान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) के हाथों में होगी. आइए जानते है इस पिच के बारे में..

लाल मिट्टी से बनी वानखेड़े पिच का मिजाज

वानखेड़े के मैदान पर अगर पिछले 13 नाईट मैचों का आंकड़ा उठा कर देखें तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 10 बार जीती है. पिछले 20 मुकाबलों में इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 175 रन रहा है. लाल मिट्टी से बनी वानखेड़े की पिच पर रिस्ट स्पिनर के मुकाबले ऊंगलियों के स्पिनर को ज्यादा मदद मिली है और वो किफायती भी साबित हुए हैं.

कलाईयों के स्पिनर ने जहाँ 9.15 की इकॉनमी से हर 34 गेंद पर विकेट झटके हैं तो वहीं ऊंगलियों के स्पिनर नें 6.92 की इकॉनमी से हर 27 गेंद पर विकेट चटकाए हैं. IPL के पिछले सीजन में यहां खेले मुकाबलों की बात करें तो पावरप्ले में तेज गेंदबाजों ने 31 विकेट लिए और उनके मुकाबले स्पिनर्स ने सिर्फ एक. इससे साबित होता है कि कहीं न कहीं यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार है. अब देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी इस पिच का फायदा उठा पाती है या केकेआर की.

टॉस होगा अहम

वानखेड़े की इस पिच का मिजाज सीधा है, आप टॉस जीतें और गेंदबाजी करें. आंकड़ों में साफ नजर आ रहा है कि पिच गेंदबाजों के लिए अधिक मददगार है. खासकर तब जब दूसरी पारी में ओस की संभावना पूरी तरीके से होती है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) और कोलकाता नाईट राइडर्स(KKR) दोनों की निगाहें कल होने वाले टॉस पर होंगी.

भारतीय पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा (ASHISH NEHRA) ने कहा है कि-

“ऐसी पिचों पर अच्छा उछाल होता है, जिसका फायदा तेज गेंदबाज को मिलता है, जिसके चलते वो और ज्यादा आक्रामक हो जाता है. पावरप्ले में विरोधी टीम के विकेट उखाड़कर उसे बैकफुट पर धकेला जा  सकता है.”

Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंंग्स, श्रेयस अय्यर,
Exit mobile version