CSK से हुए विवाद के बाद नई जर्सी के साथ नई शुरुआत करने को तैयार रवींद्र जडेजा, शेयर किया स्पेशल पोस्ट

भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से खेले जाने वाले अंतिम टेस्ट से पहले ट्विटर पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। कोरोना महामारी (Covid 19) के चलते भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले साल 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम और पांचवां टेस्ट मैच स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब कोरोना के हालात नियंत्रण में हैं। जिसके मद्देनजर यह टेस्ट अब एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। जिसके लिए टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच चुकी है। उससे पहले जडेजा एक्शन में नजर आ रहे हैं।
आईपीएल 2022 में रवींद्र जडेजा हुए थे फेल
आईपीएल (IPL) 2022 के लिए CSK टीम ने सर जडेजा को टीम का कप्तान बनाया था, लेकिन वो कप्तानी में पूरी तरह से फ्लॉप रहे और टीम लगातार मैच हारती गई। जिसके बाद बीच सीजन में धोनी को कप्तान बनाया गया और रवींद्र जडेजा चोट के कारण सीजन से बाहर हो गए।
दूसरी ओर जडेजा ने जैसा ही चोट के कारण बीच सीजन में CSK टीम को छोड़ा था, उसके बाद से जडेजा और CSK टीम के बीच विवाद होने की खबर सामने आई थी। लेकिन इस पर सर जडेजा ने कोई बयान नहीं दिया और ना ही सोशल मीडिया पर कुछ लिखा।
Looking to start fresh in the different jersey💙 pic.twitter.com/EhKX1svf1H
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) June 18, 2022
वहीं जडेजा जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। जड्डू ने अपने ट्विटर आकाउंट से एक ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘नई शुरुआत, नई जर्सी से करना चाहते हैं।’ बता दें कि, मई के पहले सप्ताह के बाद पहली बार जडेजा मैदान पर उतरेंगे, जब लंकाशायर के खिलाफ भारत 24 से 27 जून तक अभ्यास मैच में खेलने मैदान पर उतरेगा।
क्या टीम इंडिया इंग्लैंड में लहराएगी तिरंगा ?
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी टीम इंडिया में इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। उससे पहले इस सीरीज को तैयारी के रूप में लिया जा सकता है। भारतीय टीम को विदेशी पिचों पर कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। टीम इंडिया स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे दिग्गज बल्लेबाज खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।
ऐसे में इस सीरीज में उनका बल्ला चलना बेहद जरूरी है। क्योंकि, इंग्लैंड को हल्के में नहीं लिया सकता है। उनके खिलाड़ी बढ़िया फॉर्म में हैं, जो रूट (Joe Root) ने न्यजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में लगातार रन बनाके ए हैं। 39 साल जेम्स एंडरसन (James Anderson) बॉलिंग के साथ कहर बरपा रहे हैं। वहीं फैंस की निगाहें विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और रवींद्र जडेजा जैसे बड़े खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी।
एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया कुछ इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
Tags: CSK, आईपीएल 2022, इंग्लैंड, रवींद्र जडेजा,