महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू कर दी IPL 2023 के लिए अपनी तैयारी, अभ्यास सत्र का वीडियो हो गया वायरल

महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू कर दी IPL 2023 के लिए अपनी तैयारी, अभ्यास सत्र का वीडियो हो गया वायरल

महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड के साथ सीरीज खेल रही है। वहीं, टीम इंडिया के खिलाड़ियों को इस साल आईपीएल भी खेलना है। इसके लिए आईपीएल के लिए भी टीमें तैयारी शुरू कर चुकी हैं। आपको बता दें कि आईपीएल की टीम और पीली जर्सी के फैंस अपने टीम के कप्तान को खेलता देखने के लिए बेताब हैं। वहीं, धोनी भी मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी का एक 33 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में धोनी एक ऐसा शॉट लगाया जो नेट के बाहर ही चला गया।

टीम को जिताना चाहेंगे ट्रॉफी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान आईपीएल की ट्रॉफी भी अपने नाम करना चाहते हैं। इसके लिए प्रैक्टिस शुरू हो चुकी है। आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा थे, लेकिन सीजन के बीच में ही जडेजा ने फिर से धोनी को कप्तानी दे दी। ऐसा भी माना जा रहा है कि आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है और उनकी कोशिश चेन्नई को 5वां खिताब दिलाने पर है।

कुछ ऐसा है वायरल वीडियो

इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी को शानदार शॉट लगाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस ट्वीट वीडियो को काफी सराहा जा रहा है। फैंस तो माही की बल्लेबाजी देखने को काफी बेताब हैं।

आईपीएल की ट्रॉफी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 2021 में मिला था। इस सीजन में सीएसके ने कोलकाता की टीम को हराया था। आईपीएल 2020 में 14 मैचों में वो महज 200 रन ही बना पाए थे। 2021 में 16 मैचों में उनके बल्ले से 114 रन निकले। वहीं, पिछले सीजन माही के बल्ले से 14 मैचों में 232 रन निकले थे। इस साल भी आईपीएल के 16वें सीजन में वह शानदार परफॉर्मेंस देने की कोशिश करेंगे।

Exit mobile version