CSK के फाइनल में पहुंचते ही महेंद्र सिंह धोनी की बेटी के चेहरे पर दिखी खुशी, दौड़कर पापा को लगाया गले

CSK

CSK: आईपीएल धीरे-धीरे अपने फाइनल की और बढ़ रहा है. बीता मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया. ये मैच बहुत ही शानदार था. इस मैच में चेन्नई ने जीत के झंडे गाड़ दिए. बता दें की, इस साल चेन्नई दसवी बार फाइनल में पहुंची है. चेन्नई की इस उपलब्धि पर हर कोई धोनी और उनकी टीम को बधाई दे रहा है. ऐसे में धोनी की लाड़ली जीवा ने मैच के बाद अपने पापा को गले लगाया.

CSK के जीतते ही, जीवा की मासूमियत ने जीता सभी का दिल

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस के बीच हुआ मैच बहुत ही शानदार था. आईपीएल 2023 का एक फाइनलिस्ट मिल गया है. चेन्नई ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. चेन्नई सुपर किंग्स अब अपने पांचवें आईपीएल खिताब से सिर्फ एक कदम दूर है. 28 मई को आईपीएल फाइनल खेला जाएगा.

जब चेन्नई ने गुजरात के खिलाफ शानदार जीत हासिल की तो पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा. बता दें की, चेन्नई के कप्तान धोनी की बेटी जीत के मैदान पर दिखाई दी. उनकी बेटी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से ज्यादा स्टारडम रखती हैं.

जीवा का विडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

चेन्नई के मैच के बाद जीवा की मासूमियत भरा विडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें की, इस विडियो जीवा मैदान से अपने पापा के जाती हैं. वो विडियो में वाइट रंग का ड्रेस पहने दिख रही है. इसके बाद वो अपने पापा यानि की धोनी को हग कर लेती हैं.

बता दें की, अब आईपीएल का फाइनल चेन्नई vs लखनऊ/मुंबई कुछ भी हो सकता है. क्योंकि अगला मैच अब लखनऊ और मुंबई के बीच ही होने वाला है. ऐसे में देखने वाला होगा की इस बार चेन्नई के सामने कौन सी टीम फाइनल में भिड़ती है.

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के इस दिग्गज खिलाड़ी के घर आई नन्ही परी, मिला माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद