IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के इस खिलाड़ी पर बुरी तरह से भड़के दिग्गज सुनील गावस्कर, कहा इस बात की मिलनी चाहिए सजा

By Shadab Ahmad On April 3rd, 2022
चेन्नई सुपर किंग्स के इस खिलाड़ी पर बुरी तरह से भड़के दिग्गज सुनील गावस्कर

आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन के 7वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को मिली हार पर चर्चा थम नहीं रही है। अब एक पूर्व क्रिकेटर ने मैच के 19वें ओवर में खराब गेंदबाजी करने वाले SHIVAM DUBE को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने तो शिवम दूबे को फटकार लगाने के साथ कहा है कि उनको इतनी खराब गेंदबाजी की तो सजा मिलनी चाहिए। जानिए पूरा मामला …..

चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दूबे ने दिए थे एक ओवर में 25 रन

CSK IPL 2022 SUNIL GAWASKAR SHIVAM DUBE

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के शिवम दूबे ने लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में 19 वां ओवर किया था। लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) को दो ओवर में 34 रन की जरूरत थी। शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) ने अपने ओवर में ही 25 रन दे डाला, इससे मैच लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) जीत गई।

इसके बाद से शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) की गेंदबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना हो रही है। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कोच व कुछ वरिष्ठ खिलाड़ी उनके पक्ष में उतरे तो अब लिटिल मास्टर के नाम से विख्यात सुनील गवास्कर (SUNIL GAVASKAR) ने SHIVAM DUBE को खरी-खरी सुनाई है।

सुनील गावस्कर ने कहा कि शिवम दूबे को सजा मिलनी ही चाहिए

CSK IPL 2022 SUNIL GAWASKAR SHIVAM DUBE

पूर्व क्रिकेटर सुनील गवास्कर (SUNIL GAVASKAR) ने शिवम दूबे की ओर से फेंके गए 19वें ओवर के बारे में कहा है कि

“शिवम दुबे ने अब लिमिटेड ओवर्स की काफी क्रिकेट खेल ली है।  इसके बाद भी वो लगातार शार्ट पिच गेंदबाजी कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें सजा मिलनी जरूरी है। शिवम दुबे ने धीमी गति से लेंथ बॉल फेंकी। धीमी गेंद टर्निंग या सूखी पिच पर बहुत उपयोगी होती हैं। ऐसी पिच पर नहीं, जहां गेंद बल्ले से अच्छी तरह से निकल रही हो।  शिवम दुबे ने कुछ नहीं सीखा है। वह लगातार एक जैसी गेंदबाजी करते हैं, कभी लेंथ तो कभी कुछ और, इसलिए ही उन्हें 25 रन पड़े। “

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, शिवम दूबे,
Exit mobile version