महेंद्र सिंह धोनी ने बेटी जीवा के साथ दुबई में मनाया नया साल, साक्षी सिंह धोनी ने शेयर किया वायरल वीडियो

नए साल के जश्न के लिए हर कोई एक्साइटेड रहता है। इसी बीच टीम इंडिया के खिलाड़ी भी नए साल का जश्न मनाने से पीछे नहीं रहे। विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी इन सभी की न्यू ईयर सेलेब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आपको बता दें कि विराट कोहली अपनी फैमिली के साथ दुबई पहुंचे हैं।
वहीं, रोहित शर्मा ने भी अपनी पत्नी के साथ मालदीप में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी दुबई में ही अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा धोनी के साथ में नये साल का जश्न मनाया। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी की बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया।
ये है महेंद्र सिंह धोनी की वायरल वीडियो
महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ दुबई में नए साल का जश्न मनाने पहुंचे। साक्षी ने धोनी और बेटी जीवा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें धोनी और उनकी बेटी काफी खुश नजर आ रहे हैं। दुबई में भी चारों तरफ नए साल की धूम है और लोग इसे अपने अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं।
साक्षी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस वीडियो को शेयर किया और लिखा कि साल 2023 का स्वागत थाला के साथ कीजिए। बता दें कि एमएस धोनी पिछले कुछ दिनों से दुबई में ही हैं। एमएस धोनी अपनी बेटी के साथ अक्सर मस्ती करते नजर आते हैं, वहीं क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अपनी फैमिली के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं। हाल ही में धोनी का डांस करने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
बताया जा रहा है कि इस बार धोनी आईपीएल को लेकर खूब उत्सुक है, ऐसे में वह आईपीएल से पहले नए साल का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस बार भी चेन्नई की कप्तानी माही ही हैं।
Tags: आईपीएल, चेन्नई सुपर किंंग्स, टीम इंडिया, महेंद्र सिंह धोनी,