CSA T20 League: साउथ अफ्रीका टी20 लीग में चौके-छक्कों के साथ पैसो की भी होगी बारिश, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत देखें लिस्ट

By Akash Ranjan On August 13th, 2022
CSA T20 League: साउथ अफ्रीका टी20 लीग में चौके-छक्कों के साथ पैसो की भी होगी बारिश, इन खिलाडियों की चमकी किस्मत देखें लिस्ट

क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी20 लीग (CSA T20 League) ने 30 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को ऑक्शन के पहले ही साइन कर लिया है। हालांकि जल्द ही इस लीग के लिए ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पिछले महीने ही इस लीग के लिए जॉस बटलर (Jos Buttler), लियाम लिविंग्सटोन (Liam Livingstone), मोइन अली (Moeen Ali) और जेसन होल्डर (Jason Holder) जैसे खिलाड़ियों को साइन किया गया था।

क्रिकेट जगत में दो और नई फ्रेंचाइजी लीग तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जिसके लिए खिलाड़ियों को साइन करने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका (CSA) अपनी नई टी-20 लीग और UAE अपनी टी20 लीग को लेकर अगले साल क्रिकेट के मैदान में उतारने के लिए तैयार है।

CSA ने 30 खिलाड़ियों को किया साइन

क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी20 लीग (CSA T20 League) ने अपने पहले ऐडिशन के लिए 30 बड़े अंतरराष्ट्रीय नामों को साइन करने की पुष्टि कर दी है। ये 30 चिह्नित खिलाड़ी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और श्रीलंका के हैं, जिन्हें IPL मालिकों के खरीदे गए सभी 6 फ्रेंचाइजियों ने साइन किया है।

इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात

खबरों के मुताबिक, इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) और जोस बटलर (Jos Buttler) क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी20 लीग (CSA T20 League) में फिलहाल सबसे महंगे खिलाड़ी में हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को 500,000 डॉलर में ड्राफ्ट किया गया है, जिसके बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) का नाम आता है, जिन्हें 400,000 डॉलर में साइन किया गया है, वहीं तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीकी पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) हैं जिन्हें 350,000 डॉलर में ड्राफ्ट किया गया है।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी20 लीग (CSA T20 League) में अगर खिलाड़ियों के टीमों की बात करें तो अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan), लियम लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा और सैम करन मुंबई इंडियंस के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी MI केप टाउन शामिल हैं। वहीं फाफ डु प्लेसिस और मोईन अली CSK के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे, जबकि एनरिक नॉर्खिया दिल्ली कैपिटल के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर आएंगे। एडेन मार्कराम SRH, जोस बटलर RR और क्विंटन डी कॉक लखनऊ सुपर जायंट्स के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजियों में नजर आएंगे।

बता दें, दक्षिण अफ्रीका (CSA) की नई टी-20 लीग के पहले सीजन के हर टीम के पास 17 खिलाड़ियों का पूल होगा। फ्रेंचाइजियां नीलामी से पहले 5 खिलाड़ियों को साइन कर सकती हैं, जिसमें 3 विदेशी खिलाड़ियों को रखा गया है। लेकिन वे एक ही देश से दो खिलाड़ियों को साइन नहीं कर सकते हैं, उन्हें साउथ अफ्रीका के एक अंतरराष्ट्रीय और एक अनकैप्ड खिलाड़ी को अनुबंधित करना होगा।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी20 लीग में इन खिलाडियों को इतने मिले पैसे

लियम लिविंगस्टोन, जोस बटलर – 500,000 डॉलर
मोईन अली – 400,000 डॉलर
फाफ डु प्लेसिस – 350,000 डॉलर
कगिसो रबाडा, क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर, इयोन मोर्गन, सैम करन – 300,000 डॉलर
जेसन होल्डर – 290,000 डॉलर
जेसन रॉय – 275,000 डॉलर
एडेन मार्कराम, एनरिक नॉर्टजे – 250,000 डॉलर
टाइमल मिल्स – 225,000 डॉलर
रिले रोसौव, जेम्स नीशम, दुष्मंथा चमीरा – 200,000 डॉलर
ओबेद मैककॉय, अल्जारी जोसेफ – 187,500 डॉलर
काइल मेयर्स, रोमारियो शेफर्ड, रीस टोप्ले – 175,000 डॉलर
चमिका करुणारत्ने – 150,000 डॉलर
फिलिप साल्ट – 140,000 डॉलर
जेडन सील्स, हैरी ब्रूक – 125,000 डॉलर
विल जैक, महेश दीक्षाना, मथीशा पथिराना – 100,000 डॉलर
हैरी टेक्टर – 80,000 डॉलर
अकिला धनंजय – 75,000 डॉलर
निरोशन डिकवेला, सीक्कुगे प्रसन्ना, नुवान प्रदीप – 50,000 डॉलर
धनंजय लक्षन, विश्वा फर्नांडो – 30,000 डॉलर

Tags: CSA T20 League, जॉस बटलर, लियाम लिविंग्सटोन, साउथ अफ्रीका टी20 लीग,